फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint with CBSE Secretary of Private Schools

प्राइवेट स्कूलों की सीबीएसई सचिव से शिकायत

Thu, 23 Apr 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Complaint with CBSE Secretary of Private Schools
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर चल रही मनमानी पर शिक्षा विभाग की बेरुखी के बाद बुधवार को चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन (सीपीए) ने सीबीएसई को शिकायत पत्र भेजा है। इसमें प्राइवेट स्कूलों की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों और सीबीएसई के निर्देशों के अवमानना की बात कही गई है। उधर, चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से इस मामले में शिक्षा विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया, जिससे पैरेंट्स को राहत मिल सके, जबकि निजी स्कूलों ने एक महीने में तीन बार रिमाइंडर भेजकर पैरेंट्स को 30 अप्रैल तक फीस भरने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने फीस को लेकर शहर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है। इसमें सीबीएसई की ओर से 17 अप्रैल को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को फीस से संबंधित सर्कुलर का हवाला दिया है। इसके साथ ही बताया गया है कि सीबीएसई के निर्देशों के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए थे कि लॉकडाउन खत्म होने के एक महीने बाद ही स्कूल परिजनों से फीस मांगेंगे।
विज्ञापन

नितिन गोयल ने यह भी लिखा है कि प्रशासन स्कूलों से उनकी बैलेंस शीट और खर्चों की सूची मंगवाए। अगर इसके बाद प्रशासन को लगता है कि स्कूल शिक्षकों को तनख्वाह नहीं दे सकता तो परिजनों से कम फीस ली जाए। क्योंकि सभी का काम रुकने के कारण परिजन फीस देने की स्थिदि में नहीं हैं। इसके साथ ही फीस के खर्चे में से स्कूल ट्रस्टी और लाखों में सैलरी लेने वालों को न शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन स्कूलों की मांग को अनदेखा करें
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि परिजन स्कूलों की ओर से भेजे जा रहे रिमाइंडर को अनदेखा करें। लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद ही परिजन अपनी आर्थिक हालत को देखते हुए फीस जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed