{"_id":"604dd2de8ebc3ec89b7f650f","slug":"complaint-filed-against-eight-sad-mlas-including-bikram-singh-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर की सुरक्षा में सेंध का मामला : बिक्रम मजीठिया समेत आठ अकाली विधायकों के खिलाफ दी गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर की सुरक्षा में सेंध का मामला : बिक्रम मजीठिया समेत आठ अकाली विधायकों के खिलाफ दी गई शिकायत
Sun, 14 Mar 2021 02:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : फाइल फोटो।
शिरोमणि अकाली दल के विधायकों द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव करने के विरोध में हरियाणा विधानसभा की तरफ से सेक्टर तीन थाने में बिक्रम सिंह मजीठिया समेत आठ विधायकों के खिलाफ शिकायत दी गई है। डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान शिअद विधायकों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विधानसभा परिसर में घेराव किया था।
विज्ञापन
विधानसभा की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि शिअद विधायकों ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए और उनको प्रेस ब्रीफिंग करने से रोका। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बाद में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोहर के घेराव का पंजाब में शुरू हुआ विरोध
उध, मनोहर लाल के घेराव को लेकर अब पंजाब में भी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पंजाब में अकालियों से भविष्य में होने वाले किसी तरह के गठबंधन को लेकर सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। इस घटना पर दिल्ली भाजपा ने भी सख्त संज्ञान लेने की हिदायत दी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पहले भी इस हमले में अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन