{"_id":"6345671ebbca5148326eb167","slug":"complaint-against-aap-mla-reached-sri-akal-takht-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: आप MLA पठानमाजरा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत, कहा- गुरु मर्यादा के खिलाफ की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: आप MLA पठानमाजरा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत, कहा- गुरु मर्यादा के खिलाफ की दूसरी शादी
Tue, 11 Oct 2022 06:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:26 PM IST
सार
विधायक की दूसरी पत्नी ने कहा कि उनका विधायक पति हरमीत सिंह के साथ करीब दो माह से विवाद चल रहा है। हरमीत सिंह ने दूसरा विवाह किया था लेकिन शादी के दो माह बाद ही उनका गृहस्थ जीवन डगमगाने लगा। अगस्त में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब शिकायत पहुंची है। यह शिकायत हरमीत सिंह की दूसरी पत्नी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम सौंपी है। आरोप लगाया है कि हरमीत सिंह ने गुरु मर्यादा के खिलाफ दूसरी शादी की है। मांग की गई है कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख धार्मिक रीति रिवाजों का उल्लंघन करने पर उन्हें तलब कर धार्मिक सजा सुनाए।
विज्ञापन
दूसरी पत्नी ने कहा कि उनका विधायक पति हरमीत सिंह के साथ करीब दो माह से विवाद चल रहा है। हरमीत सिंह ने दूसरा विवाह किया था लेकिन शादी के दो माह बाद ही उनका गृहस्थ जीवन डगमगाने लगा। अगस्त में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी थीं। मगर अब विधायक की पत्नी श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची हैं। उन्होंने अपनी शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सहायक को सौंपी और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने खुलकर आरोप लगाया कि विधायक हरमीत सिंह ने 14 अगस्त को उनसे शादी की थी लेकिन शादी के समय से लेकर अब तक उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। वहीं कानूनी तौर पर भी उन्हें धोखे में रखा गया है। उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, क्योंकि पति सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं और पुलिस ने अब तक विधायक पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने हरमीत सिंह पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। यह भी कहा कि दोनों का एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बदनाम करने के लिए वायरल किया गया। उधर, विधायक ने इस वीडियो को वायरल करने का उन पर लगाया था। विधायक ने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी जान से मारने की धमकी दे रही है।