फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compensation to flood affected farmers may be released today

Chandigarh News: आज जारी हो सकता है बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा

Thu, 14 Dec 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Compensation to flood affected farmers may be released today
जुलाई में आई बाढ़ से करीब 6.80 लाख एकड़ फसल हुई थी बर्बाद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बाढ़ प्रभावित किसानों को हरियाणा सरकार वीरवार को मुआवजा जारी कर सकती है। जुलाई में आई बाढ़ से करीब एक लाख 41 हजार किसानों की 6.80 लाख एकड़ फसल प्रभावित हुई थी। प्रभावित किसान पिछले पांच महीने से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने धान की दोबारा बिजाई करने वाले किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ और जिन किसानों की 70 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हुई है, उन्हें 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का एलान कर रखा है। सूत्रों ने बताया है कि मुआवजे की राशि करीब 97 करोड़ रुपये बनती है। पहले यह राशि काफी ज्यादा बन रही थी। दरअसल इनमें कई किसानों की फसल का बीमा प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना के तहत इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किया गया था। ऐसे किसानों को राज्य सरकार की ओर से मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

जुलाई में आई बाढ़ से हरियाणा के करीब 12 जिले प्रभावित हुए थे। बाढ़ से घर, पशु और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। 44 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी थी। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों, पशुओं व घर के मालिकों को करीब दो महीने पर मुआवजा जारी कर दिया गया था। मगर फसलों का मुआवजा रहता था। फसल मुआवजे को लेकर विपक्ष और किसान संगठन लगातार सरकार को घेरते आए हैं। मानसून सत्र में भी विपक्ष के निशाने पर सरकार रही थी। अब शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से पूरी फाइल तैयार करके सरकार के पास भेज दी गई है। संभवत: वीरवार को सरकार किसानों के खाते में मुआवजे जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed