फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compartment examination of 9th and 11th starts from today, 4550 students will participate

आज से 9वीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू, 4550 विद्यार्थी लेंगे भाग

Mon, 05 Oct 2020 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Compartment examination of 9th and 11th starts from today, 4550 students will participate
चंडीगढ़। सोमवार से 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं की जाएंगी। एक पाली में एक स्कूल में 70 से 80 बच्चों की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को परीक्षा को लेकर स्कूल प्रमुखों को नोटिस जारी किया था। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। करीब 4550 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों के मुताबिक दोनों पालियों के लिए प्रश्न पत्र अलग तैयार किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी नकल न कर सकें। अगर किसी स्कूल में पर्याप्त मात्रा में कमरे और शिक्षक हैं तो वह एक पाली में भी परीक्षा ले सकता हैं। पहली पाली साढ़े 9 बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 से लेकर 1.30 बजे तक आयोजित होगी। स्कूलों को दो-तीन दिन में परीक्षा खत्म करवाकर 10 अक्तूबर तक शिक्षा विभाग को रिजल्ट भेजना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश के समय पर गेट पर निगरानी रखेंगे शिक्षक
परीक्षा के दौरान सभी बच्चे, शिक्षकों और ग्रुप डी कर्मचारियों का मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा। स्कूलों को एमएचए की कोरोना गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखना होगा। परीक्षा से पहले और बाद में गेट पर निगरानी के लिए गार्ड के साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे और सभी को सैनिटाइज के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेस मार्क्स देने के बावजूद 4550 विद्यार्थी हो गए थे फेल
शिक्षा विभाग की ओर से 20 अप्रैल को 9वीं और 11वीं की परीक्षा का नतीजा घोषित किया गया। इस बार कोरोना के चलते किसी भी छात्र को फेल नहीं किया गया था। सभी को 30-30 नंबर ग्रेस मार्क्स के रूप में दिए गए थे। इसके बावजूद नौवीं क्लास में 4000 के करीब छात्र और 11वीं कक्षा में 550 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। विभाग ने पहले 15 मई को कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed