फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission for Air Quality convened a meeting on 26 April in Delhi

प्रदूषण पर मंथन: कैसे हो दिल्ली की अबोहवा स्वच्छ, पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश 26 अप्रैल को करेंगे बैठक

Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

इस बैठक के बाद प्रदूषण के लिए जिम्मेदार परिवहन, उद्योग और निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Commission for Air Quality convened a meeting on 26 April in Delhi
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

देश की राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब मंथन करेंगे। केंद्र की ओर से गठित कमीशन फॉर एयर क्वालिटी द्वारा इस मुद्दे को लेकर 26 अप्रैल को बुलाई बैठक में तीनों राज्य हिस्सा लेंगे। बैठक में राज्यों के कृषि सचिव और विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


वैसे तो अमूमन दिल्ली अक्तूबर के महीने में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को अभी तक माना जाता रहा है। यहां धान की फसल कटने के बाद जलने वाली पराली और दिल्ली में वाहनों के धुएं से होने वाला प्रदूषण प्रमुख है। प्रदूषण के इस संभावित खतरे से बचने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कारकों के समाधान के कमीशन फॉर एयर क्वालिटी का गठन किया था। 
विज्ञापन


अब कमीशन ने गत वर्ष जैसे हालात न बनें इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमीशन की ओर से पराली प्रबंधन के उपायों को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के प्रमुख सचिवों और विज्ञान व तकनीकी विभाग के प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण को लेकर यह बैठक 26 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। विभाग के कुछ अधिकारियों के अनुसार इस बैठक में पराली जलाने के मामलों की संख्या को कम करना और उसके निस्तारण पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद प्रदूषण के लिए जिम्मेदार परिवहन, उद्योग और निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed