फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Colony Sangarsh Samiti protest for maloya flats

भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे आंदोलनकारियों को बेरिकेट लगा रोका, ये हैं मांगें

Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Colony Sangarsh Samiti protest for maloya flats
गुस्साए कालोनी नंबर चार के बाशिंदे बीच सड़क पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
मकान नहीं तो वोट नहीं, भाजपा सरकार होश में आओ, चंडीगढ़ प्रशासन होश में आओ... नारे लगाते कालोनी नंबर चार बाशिंदों ने शुक्रवार को आक्रोश आंदोलन में हिस्सा लिया। रैली की शक्ल में कॉलोनी संघर्ष समिति की बैनर के नीचे लोग भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 का घेराव करने निकले थे।
विज्ञापन


रैली की शुरुआत कालोनी नंबर चार की पुलिस बीट से शुरू हुई। पुलिस ने आंदोलनकारियों को सेक्टर-29 के केरोसिन पंप के पास बेरिकेड लगाकर रोक दिया। पुलिस के रोकने पर आंदोलनकारी सड़क पर ही बैठ गए। बाद में पुलिस आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को भाजपा कार्यालय ले गई और भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


कालोनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरदेव यादव और महासचिव राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कॉलोनी नंबर चार के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत अलाटमेंट में देरी के कारण परेशानी हो रही है। मलोया में मकान बनकर तैयार हैं। सरकार जानबूझ कर देरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष गुरुदेव यादव और महासचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में वादा किया था कि एक साल के अंदर कॉलोनी का पुनर्वास होगा। इसके बाद निगम के आम चुनाव में वादा किया कि चुनाव के छह माह के बाद सभी उचित लोगों का पुनर्वास होगा लेकिन भाजपा का यह आश्वासन झूठा साबित हुआ। रैली को सीपीआईएमएल के प्रदेश सचिव कंवलजीत सिंह के अलावा आरपी शुक्ला सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।


अध्यक्ष गुरदेव यादव ने कहा कि सांसद किरण खेर द्वारा लोकसभा चुनाव 2014 में किए गए वादों को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था की चुनाव जितने के बाद जिन लोगों के मकान के पैसे हाउसिंग बोर्ड में जमा है उनको जल्द से जल्द मकान दिए जाएंगे। जिन लोगों के किसी कारण से बायोमेट्रिक सर्वे नहीं हुए उनके बायोमेट्रिक सर्वे भी कराए जाएंगे, लेकिन भाजपा सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है, जिस कारण आज गरीब और मजबूर जनता को सड़क पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed