{"_id":"a58c082b2ee5ff3a31b564d9e76a8f02","slug":"collision-between-2-car-3-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में तीन लड़के घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में तीन लड़के घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 28 लाइट प्वाइंट के पास शनिवार देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे का है। सेक्टर 28 की लाइट प्वाइंटों के पास ओपल एस्ट्रा (सीएच03-डब्ल्यू 6092) और फोर्स (सीएच01- एएन 6000) के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
फोर्स में सवार होटल डीलक्स के मालिक गौरव ने बताया कि वह होटल बंद करके निकले तो सामने सेक्टर 27 की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ओपल एस्ट्रा सीधे भिड़ गई।
गौरव के मुताबिक कार में तीन लड़के सवार थे। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और ओपल एस्ट्रा में सवार तीनों लड़के घायल हो गए। उनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई भेज दिया गया जबकि एक को सेक्टर 16 जीएमएसएसएच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन