20 भारतीयों के डूबने का मामला, दोनों ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया से अमेरिका जा रही नाव के पलटने से 20 भारतीयों के डूबने के बाद पुलिस ने दोनों ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार कर लिए गए हैं। थाना भुलत्थ और थाना बेगोवाल पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों ट्रेवल एजेंट अनधिकृत तौर पर काम करते थे।
इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने की है। दोनों ट्रेवल एजेंटों को एरिया मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। डीएसपी भुलत्थ के अनुसार दोनों एजेंटों से पूछताछ का दौर जारी है। इनके तार कई एजेंटों से जुड़े होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अभी पुलिस इनसे यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने पंजाब के किन-किन जिलों से युवकों को समुद्री मार्ग से अमेरिका भेजा था। अभी तक पनामा के पास हादसाग्रस्त हुई नाव में सवार अन्य युवकों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
अनाधिकृत तौर पर ट्रेवल एजेंट का करते थे काम
डीएसपी ने बताया कि भोगपुर निवासी कुलविंदर सिंह मुल्तानी और हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड हवलदार हरभजन सिंह कोई प्रोफेशनल ट्रेवल एजेंट नहीं थे। दोनों किसी एजेंट के लिए सब-एजेंट का काम करते थे।
भुलत्थ के गांव टांडी औलख के गुरदीप सिंह और गांव जैदां के गुरविंदर सिंह को इन दोनों एजेंटों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 25-25 लाख रुपये में सौदा तय किया था।
ज्यादा मुनाफा लेने के लालच में युवकों को अवैध तरीके से कोलंबिया से अमेरिका के लिए नाव में सवार करवा दिया था। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों के करीब 21 युवक सवार थे।