फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold havoc continues...red alert for fog for next two days

Chandigarh News: जारी है ठंड का कहर...अगले दो दिन के लिए कोहरे का रेड अलर्ट

Wed, 24 Jan 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cold havoc continues...red alert for fog for next two days
चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली। ट्राइसिटी वासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर भी चलेगी। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 जनवरी और दूसरा 27 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

ट्राइसिटी में मंगलवार को भी काफी ठंड रही। शाम चार बजे के करीब धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को हल्की राहत मिली। हालांकि धूप निकलने से तापमान पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचकूला और चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शाम को चले शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम रह सकता है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम साफ रहेगा, लेकिन धूप निकलने की संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए सर्दी और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोग बचाव के साथ बाहर निकलें, इस दौरान काफी ज्यादा सर्दी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फ्लाइटें रद्द, 12
ने देरी से भरी उड़ान
चंडीगढ़। सुबह के समय खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को पांच उड़ानें रद्द रहीं जबकि 12 ने देरी से उड़ान भरी। रद्द होने वाली फ्लाइटों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे व जयपुर की उड़ानें शामिल रहीं। वहीं, देरी से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में मुंबई, बंगलूरू, जयपुर, मुंबई, दिल्ली की फ्लाइटें शामिल रहीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बुधवार सुबह मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइटों को भी रद्द करने का फैसला लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed