फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   31 properties found in the name of Ram Lal son

रामलाल के खुल रहे राज: ट्राइसिटी में चलता था सिक्का, 66 करोड़ की संपत्ति का बन गया था मालिक

Mon, 22 Nov 2021 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 02:03 AM IST
सार

रामलाल ने रिमांड के दौरान पूछताछ में एसआईटी को 11 बेनामी संपत्तियों के बारे में भी बताया है। पुलिस ने इन संपत्तियों का ब्योरा हासिल कर लिया है। इनमें से थ्री बीएचके फ्लैट आइवरी टॉवर वीआईपी सिटी में, एक एकड़ जीमन मुल्लांपुर में, 29 मरले जमीन माजरी के पास, रामदरबार फेज-2 में चार मकान और दो बूथ। वहीं, एसआईटी को दो एकड़ जमीन के बारे में भी रामलाल ने बताया है। इन सभी संपत्तियों की लिस्ट पुलिस ने तैयार कर ली है।

विज्ञापन
31 properties found in the name of Ram Lal son
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर रामलाल चौधरी के बड़े बेटे अमित चौधरी के नाम पर ट्राइसिटी में कुल 31 संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं, रामलाल के नाम केवल पांच संपत्तियां हैं। यह खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। जांच में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रामलाल और उसके परिवार की कुल 99 संपत्तियों का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि रामलाल की पत्नी के नाम पर कुल चार संपत्तियां हैं।

विज्ञापन


वहीं, अमित की की पत्नी और रामलाल की बेटी अंजू चौधरी के नाम पर एक-एक प्रॉपर्टी है। वहीं, छोटे बेटे राहुल चौधरी का नाम साढ़े तीन करोड़ की दो संपत्तियों हैं, जिनमें अमित भी हिस्सेदार है। पुलिस रामलाल को सोमवार को दिल्ली लेकर रवाना होगी। जहां एक फ्लैट से पुलिस को उसका मोबाइल बरामद करना है। पुलिस को मोबाइल से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बता दें कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में गुरुग्राम निवासी बिजनेसमैन अतुल्य की शिकायत पर पुलिस ने रामलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रामलाल के नाम पर हैं ये संपत्तियां

  • अटावा गांव में मकान (नंबर 163) 80 लाख
  • सेक्टर-33 ए में बूथ (नंबर 16) एक करोड़
  • सेक्टर-46 ए में मकान (नंबर 399) 6.05 करोड़
  • एटीएस सीएएसए में 4 बीएचके फ्लैट ढाई करोड़
  • खरड़ में एनएच-21 पर जमीन 4.10 करोड़

अमित की पत्नी नैना की संपत्ति

  • अमित की पत्नी नैना के नाम पर नैनोवाल तहसील बलादूर में 17 कनाल 15 मरले की प्रॉपर्टी 
  • रामलाल की पत्नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति

रामलाल की पत्नी किरन बाला के नाम भी करोड़ों की चार संपत्तियां हैं। इनमें करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये की कीमत का चंडीगढ़ सेक्टर-46 ए में मकान (नंबर 403), सेक्टर-45 ए में करीब 90 लाख का एमआईजी फ्लैट, सेक्टर-47डी में एक करोड़ 40 लाख रुपये की कीमत का मकान (नंबर 3122) शामिल है। रामदरबार फेज-2 में 60 लाख की कीमत का बूथ।

ट्राइसिटी में बेटे अमित व राहुल के नाम ये संपत्तियां
चंडीगढ़ सेक्टर-63 में फ्लैट (2 बीएचके), सेक्टर-63 टू बीएचके फ्लैट (50 लाख), वीआईपी रोड जीरकपुर स्थित आईवरी विला में फ्लैट, खरड़ में 30 कनाल जमीन (तीन करोड़ 5 लाख), मां शिमला होम्स छज्जूमाजरा खरड़ में 13 फ्लैट (3.20 करोड़), मुंडी खरड़ में दो संपत्तियां (56 लाख), बेस्ट होम्स खरड़ में 255 स्क्वायर यार्ड का प्लॉट (15.8 लाख), खुड्डा अलिशेर में दोनों भाइयों के नाम 7 कनाल 8 मरले की कृषि भूमि (एक करोड़ 14 लाख), खुड्डा अलिशेर गांव में एक एकड़ जमीन (2.10 करोड़), खुड्डा अलिशेर में दोनों भाइयों के नाम एक और कृषि भूमि (2.10 करोड़), डेराबस्सी में 73 स्क्वायर यार्ड की कोठी (30 लाख), रामदरबार फेज-2 में दो मकान (75 लाख), नयागांव स्थित गांव नाड़ा में 10 मरले का प्लॉट (20 लाख), खरड़ में 18 कनाल 10 मरले की कृषि भूमि (2.15 करोड़), ढकोली में गुरु गोबिंद सिंह नगर में मकान (70 लाख) और मोहाली एरोसिटी में 500 गज का प्लॉट (ढाई करोड़) है। टीडीआई सिटी मोहाली में दस लाख की कीमत की कॉमर्शियल 

भरोसेमंदों के नाम पर रोहतक में 30 फ्लैट, ट्राइसिटी में भी मकान-दुकान
रामलाल ने अपने परिवार के अलावा 15 भरोसेमंद लोगों के नाम पर भी संपत्तियां बनाई हैं। इनमें सकेतड़ी गांव में 190 स्कवायर फुट का प्लॉट सेक्टर-26 निवासी राजू के नाम, सेक्टर-48 मोटर मार्केट में दुकान सेक्टर-21 निवासी वरिंदर शर्मा के नाम, रोहतक इनफ्रा, डीएचएल में 3.10 करोड़ की कीमत के 10 फ्लैट्स जीरकपुर के वाधवा नगर निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर, रोहतक के सेक्टर-27 ए में पंचकूला सेक्टर-21 निवासी मोहम्मद इरफान के नाम पर 3.10 करोड़ की कीमत के 10 फ्लैट्स। इसी जगह सेक्टर-12 निवासी अशविंदर कौर के नाम पर 3.10 करोड़ की कीमत के 10 और फ्लैट्स। सेक्टर-48 मोटर मार्केट में सेक्टर 21 निवासी संजय वर्मा के नाम पर दुकान है। वहीं, गांव माजरी में धीरज शर्मा के नाम पर कृषि भूमि और सेक्टर-32 में 70 लाख का मकान मुजाहीर हुसैन के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed