फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Code of conduct may be implemented in the third week of November

नवंबर के तीसरे सप्ताह में लग सकती है आचार संहिता

Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct may be implemented in the third week of November
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आचार संहिता लगने का अनुमान है, क्योंकि अधिकारियों ने 10 नवंबर तक निगम आपके द्वार कार्यक्रम की सूची तैयार कर ली है। इसमें कुछ विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी शामिल हैं। वहीं, भाजपा नवंबर की सदन की बैठक भी इसी बीच कराने का प्रयास करेगी ताकि विकास कार्यों के एजेंडों को पास कराया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव का इतिहास देखें तो दिसंबर के मध्य में रविवार को ही चुनाव करवाए गए हैं। इस हिसाब से 19 दिसंबर मतदान की अनुमानित तारीख हो सकती है। हालांकि चुनाव की तारीख तय होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है। भाजपा इससे पहले सभी विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन करवाना चाहेगी ताकि चुनाव से पहले सभी कार्यों को क्रेडिट लिया जा सके। फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आचार संहिता के लिए अधिकतम डेढ़ माह का समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed