फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coaches across the country are becoming part of the online coach education program

देशभर के कोच ऑनलाइन कोच एजुकेशन प्रोग्राम का बना रहे हिस्सा

Fri, 17 Apr 2020 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Coaches across the country are becoming part of the online coach education program
चंडीगढ़। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में खेल प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं। खिलाड़ी अपने घर पर ही वर्कआउट करने में लगे हुए हैं। विभिन्न खेलों के कोचों के लिए कोचिंग कोर्स शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया और जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑनलाइन कोच एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें देश भर से कोचों को इंटरनेट के जरिए जूम एप से जोड़ा जाता है। इसमें विभिन्न कोर्स कराए जाते हैं जोकि जूडो गेम, इसके खिलाड़ियों से जूडो और उनके वर्कआउट पर आधारित रहते हैं। इस ऑनलाइन कोर्स पर देश के बड़े दिग्गज कोचों की नजर रहती है और इनकी देखरेख में सभी कोर्स कराए जाते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन कोच एजुकेशन प्रोग्राम को नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बंगलुरू की ओर से चलाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना सुबह 10.30 से 11.10 बजे तक जूम एप पर ऑनलाइन क्लास लगाई जाती है। इसमें देशभर के 400 से 450 कोच शामिल होते हैं। चंडीगढ़ से जूडो कोच विवेक ठाकुर इस ऑनलाइन कोच एजुकेशन प्रोग्राम से जुड़ने वाले एकमात्र कोच हैं। इस ऑनलाइन प्रोग्राम पर अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजे गए दिग्गज कोच नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कोच एजुकेशन प्रोग्राम में विभिन्न कोर्स कराए जाते हैं। इनमें कोचिंग स्टाइल, कोच और एथलीट के आपसी रिश्ते, खेल और उसके कोचिंग के लेवल, आजकल के दौर में कोचों को आने वाली समस्याएं, अपग्रेड प्रोग्राम, कोचिंग के विभिन्न लेवल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed