{"_id":"5fcbf1458ebc3ecfca40e2d5","slug":"coa-elections-agreed-to-be-held-by-31-march-chandigarh-news-pkl3962616113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओए चुनाव 31 मार्च तक कराए जाने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओए चुनाव 31 मार्च तक कराए जाने पर सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर की शीर्ष खेल संस्था चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) के चुनाव के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। शुक्रवार को हुई बैठक में सीओए के चुनाव 31 मार्च तक या इससे पहले कराए जाने पर सहमति बनी। सीओए के वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो गया था। हालांकि वर्तमान कार्यकारिणी को कोविड के चलते छह महीने का समय मिला हुआ है। इसके चलते वर्तमान कार्यकारिणी ही अगले चुनाव होने तक अस्तित्व में रहेगी। सीओए के सचिव महा सिंह का कहना है कि उन्होंने अगस्त में भी डीसी को चुनाव के लिए पत्र लिखा था तब उन्हें कोविड की वजह से इंकार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव 31 मार्च तक या इससे पहले कराए जाने पर निर्णय हुआ। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और वॉलीबाल को पुन: एफिलेट किया गया है।
शीर्ष आठ में आने पर मिलेगी ग्रांट, खेल एसोसिएशन में असंतुष्ट
सीओए सचिव ने कहा कि खेल विभाग ने हाल ही में सर्कुलर निकला है कि नेशनल चैंपियनशिप में शीर्ष आठ में आने पर ही वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसे लेकर खेल एसोसिएशन में असंतुष्टि है। उनका कहना है कि एक स्टेट चैंपियनशिप के लिए 15 हजार की ग्रांट मिलती थी, जिसे 30 हजार कर दिया गया, लेकिन यह ग्रांट नहीं मिली। उनका कहना है कि खेल विभाग ने सर्कुलर निकाला था कि नेशनल चैंपियनशिप में शीर्ष आठ में आने पर ही ग्रांट जारी की जाएगी।
मतभेद खुलकर सामने आए
बैठक में सीओए के विरोधी गुट के खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी असंतुष्टि भी बयां की। बैठक में मतभेद खुलकर सामने आए। बात दें कि पिछले 15 सालों से शहर में कोई स्टेट गेम्स नहीं हुए हैं। पिछले चुनाव में कई प्रमुख खेल एसोसिएशन की मान्यता भी रद्द कर दी गई थी। कई ऐसे गेम्स को मान्यता दी गई जिनकी ओलंपिक में कोई जगह नहीं थी।