फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CMs of Punjab and Haryana face to face regarding kisan Andolan

किसान आंदोलन: मान बोले- इंडिया व पंजाब का बॉर्डर न बनाओ, मनोहर ने कहा- हथियार बांधकर ले जाएंगे तो रोकेंगे

Mon, 12 Feb 2024 03:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठनों ने दिल्ली कूच की तैयारी कर ली है। पूरे हरियाणा में सुरक्षा कड़ी है। जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी की है। पंजाब के किसानों ने अरदास के बाद दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस की पूरी कोशिश है कि किसानों को सीमा पर ही रोक लिया जाए। वहीं किसान दिल्ली जाने अड़े हैं।

विज्ञापन
CMs of Punjab and Haryana face to face regarding kisan Andolan
पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

किसान आंदोलन की वजह से पंजाब और हरियाणा में सियासत भी गर्माने लगी है। हरियाणा सरकार ने पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), रैपिड एक्शन फोर्ड (आरएएफ) और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं। इस बीच दोनों ही प्रदेशों के सीएम ने आंदोलन पर अपनी बात रखी। मान ने केंद्र से किसानों की मांगों को मानने की अपील की तो वहीं मनोहर लाल ने कहा कि अगर हथियार बांधकर किसान आते हैं तो उन्हें रोका जाएगा। 

विज्ञापन

पंजाब और इंडिया का बॉर्डर न बनाओ: मान 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह किसानों की जायज मांगों को स्वीकार कर ले। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि बड़े-बड़े कील और कंटीले तार लगाकर आप इंडिया और पंजाब का बॉर्डर न बनाओ। केंद्र सरकार किसानों के साथ बैठकर बात करे और उनकी जायज मांगों को मान लें।

विज्ञापन

हथियार बांधकर जाएंगे तो जरूर रोकेंगे: मनोहर लाल

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब के किसानों को हरियाणा में घुसने से रोकने के लिए प्रदेश के सभी बॉर्डर सील किए जा चुके हैं। अगर किसान ट्रैक्टर पर हथियार बांधकर ले जाएंगे तो हम उन्हें जरूर रोकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी ने पहले भी किसानों का साथ दिया और अब भी देगी। उन्होंने एलान किया कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। उनका आरोप है कि मोदी सरकार किसानों को खत्म कर सब कुछ कॉर्पोरेट को देना चाहती है।

सोनीपत में ट्रैक्टर में 10 लीटर से अधिक नहीं मिलेगा डीजल

हरियाणा में बीएसएफ और आरएएफ की 50 कंपनियां तैनात हैं। 15 जिलों में अब तक धारा 144 लागू की जा चुकी है। वहीं सात जिलों में इंटरनेट सेवा ठप है। शंभू के बाद झरमड़ी बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की है। उधर, सोनीपत जिले में 12 और 13 फरवरी को खुले में डीजल-पेट्रोल बेचने पर रोक लगा दी है। वहीं ट्रैक्टर पर 10 लीटर से अधिक डीजल नहीं डालने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed