फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Vivah Shagun Yojana Haryana Government will give 1100 rupees and sweet box to newly wed couple

विवाह पंजीकरण योजना: हरियाणा सरकार की खास पहल, नवविवाहित जोड़े को दे रही 1100 रुपये और मिठाई का डिब्बा

Fri, 16 Jul 2021 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

हरियाणा सरकार विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने में जुटी है। हरियाणा में अब सरकार विवाह पंजीकरण कराने वाले नव दंपती को 1100 रुपये और एक डिब्बा मिठाई देगी। इस योजना का विस्तार कर इसे सभी लोगों के लिए शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
CM Vivah Shagun Yojana Haryana Government will give 1100 rupees and sweet box to newly wed couple
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘विवाह पंजीकरण योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत विवाह के 30 दिनों के भीतर पंजीकरण करवाने वाले दंपती को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपये व मिठाई का डिब्बा सरकार की ओर से दिया जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के दायरे में न आने वाले परिवारों को सरकार विवाह पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित कर रही है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के अंतर्गत पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले परिवारों की लड़की की शादी पर 51 हजार रुपये शगुन के रूप में सहायता राशि दी जा रही है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक व लड़के की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। एससी, विमुक्त एवं टापरीवास जाति के बीपीएल परिवारों की लड़की की शादी के लिए भी सरकार 51 हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed