फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini visited Mother Kamakhya and prayed for the prosperity of the state.

Chandigarh News: सीएम सैनी ने मां कामाख्या के दर्शन कर राज्य की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
CM Saini visited Mother Kamakhya and prayed for the prosperity of the state.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुवाहाटी/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार सुबह गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने इस ‘शक्तिपीठ’ में सभी की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। यह मंदिर शहर में नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैंने गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक कामाख्या धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इसी के साथ मंदिर जाने का अपना वीडियो भी साझा किया है। सैनी ने कहा, मैंने हरियाणा के अपने लोगों की खुशी, शांति और समृद्धि के लिए मां कामाख्या से प्रार्थना की। सैनी ने मां कामाख्या के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहने का संकल्प भी लिया। सैनी को पहले वीरवार को गुवाहाटी जाना था, मगर मौसम खराब होने की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम टालना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed