फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Saini met Manohar Lal discussed appointments

Chandigarh News: मनोहर लाल से मिले सीएम सैनी, नियुक्तियों पर हुई चर्चा

Sun, 29 Jun 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM Saini met Manohar Lal discussed appointments
हरियाणा सरकार जल्द ही बोर्ड व निगमों में चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति करेगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। भाजपा ने अपने जमीनी व मेहनती कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में कई कार्यकर्ताओं को ग्रीवसेंज कमेटी में सदस्य के तौर पर नियुक्त किया जा चुका है। इसी प्रक्रिया में अब बोर्ड व निगम में नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान द्वारा हरी झंडी दी जा चुकी है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान इन नियुक्तियों के बारे में चर्चा की गई। पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष के साथ बैठक भी की थी।
बताया जा रहा है कि अब कभी भी नियुक्तियों के पत्र जारी किए जा सकते हैं। मुलाकात के दौरान प्रदेश के अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द कुछ उच्चाधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। विभाग प्रमुखों के कई पद खाली चल रहे हैं। इन पदों का अतिरिक्त प्रभाव आईएएस को दिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी शनिवार को गुरुग्राम के दौरे पर थे। गुरुग्राम में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह नई दिल्ली में सीएम मनोहर लाल के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में पार्टी के संगठन के अलावा कुछ नई नियुक्तियों को लेकर मंथन हुआ है।
विज्ञापन




कांग्रेस के मुख्य आयोजक लाल जी देसाई ने की बैठक
कांग्रेस भी संगठन की नियुक्तियों में जुटी हुई है। हरियाणा कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी के मुख्य ऑर्गनाइजर लालजी देसाई ने शनिवार को पंचकूला में एसयूआई व जिला अध्यक्षों के उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से भी मुलाकात की और राज्य में कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी बातचीत की। इस दौरान उनके साथ पीसीसी के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की अगले महीने नियुक्ति हो सकती है। राज्य में कांग्रेस का 11 साल से संगठन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed