{"_id":"6664e8b1fe5e6840e6092994","slug":"cm-said-there-will-be-50-thousand-new-recruitments-in-haryana-soon-chandigarh-news-c-16-pkl1010-440652-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जल्द होंगी 50 हजार नई भर्तियां : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जल्द होंगी 50 हजार नई भर्तियां : सीएम
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह ने कहा-सामाजिक-आर्थिक अंक रद्द किए जाने के मामले में सरकार जल्द जाएगी सुप्रीम कोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अचार संहिता हटने के बाद हरियाणा सरकार का पूरा जोर अब सरकारी भर्तियों पर है। शनिवार को हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन की शपथ दिलाई गई ताकि रुकी भर्तियों का काम जल्द शुरू किया जा सके। वहीं, सीएम न कहा कि जल्द ही राज्य में 50 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। युवाओं को ग्रुप डी की भी नौकरियां दी जाएंगी। वहीं, उन्होंने फिर दोहराया कि ग्रुप सी व डी में सामाजिक-आर्थिक के आधार पर दिए गए अतिरिक्त अंकों को रद्द करने के मामले में सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की प्रणाली को जारी रखा जाएगा। जिस तरह राज्य के युवाओं को बिना किसी खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं, उससे हर गरीब को उसका हक मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं। ग्रुप सी व डी के अभ्यार्थियों को दिए अतिरिक्त अंकों को हाईकोर्ट की ओर से रद्द किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि न्यायालय की पहली पीठ ने गरीब परिवारों के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस मानदंड को सही ठहराया था। हालांकि, अगली पीठ का दृष्टिकोण अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम जल्द ही इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में पेश करेंगे और युवाओं को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इसकी पुरजोर वकालत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक मानदंड गरीब परिवारों के सदस्यों को अवसर प्रदान करने के लिए अपनाए गए थे, जिनके पास कोई सरकारी नौकरी नहीं थी।
हिम्मत सिंह बने आयोग के चेयरमैन, दिलाई शपथ
हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ एडवोकेट हिम्मत सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हिम्मत सिंह ने निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शी और योग्यता के आधार पर चयन हो और यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हिम्मत सिंह एचएसएससी के चेयरमैन नियुक्त होने से पहले हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाअधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे।