सीएम बोले, अंगुली को खून में डुबोकर शहीद होने का हो रहा है नाटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के संबंध में सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर करारा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस अहम मुद्दे पर कांग्रेस लीडरशिप की तरफ से नौटंकी की जा रही है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके साथी विधानसभा चुनावों से ठीक दो महीने पहले इस्तीफा देकर अंगुली को खून लगाकर शहीद बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में पीजीआईएमईआर, डब्ल्यूएचओ व पंजाब सेहत व परिवार भलाई की तरफ से आयोजित समागम में पहुंचे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैप्टन को चुनौती देते हुए कहा कि वह सचमुच ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में हैं तो उन्होंने राज्य में अपने संसद मेंबरों को इस मामले में इस्तीफा देने के लिए क्यों नहीं कहा।
'कैप्टन कोर्ट के फैसले में विरोध में है तो न लड़े चुनाव'
उन्होंने कहा कि कैप्टन सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ड्रामा कर रहे हैं। कैप्टन संजीदा व ईमानदार हैं तो आने वाले विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान करना चाहिए, न कि सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पंजाब विरोधी फैसले का विरोध करता है। उन्होंने बताया कांग्रेस पार्टी इस संकट को पैदा करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सूबे से एक भी पानी की बूंद किसी दूसरे राज्य को नहीं जाने दी जाएगी।
न ही नहर बनाने के लिए एक भी ईंट लगने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कांग्रेसी मंत्री दरबारा सिंह से पंजाब का पानी हरियाणा को देने के लिए समझौते पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए थे। वहीं, पंजाब की नदियों के पानी संबंधी केस सुप्रीम कोर्ट से वापस करवाया था। प्रोग्राम में सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी समेत कई अधिकारी व नेता मौजूद थे।