{"_id":"66a3ad171c5a4970010c0264","slug":"cm-nayab-singh-saini-greetings-to-all-indian-and-haryana-athletes-for-paris-olympics-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- देश को आपसे ढेरों उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics: सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- देश को आपसे ढेरों उम्मीदें
Fri, 26 Jul 2024 07:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:35 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पेरिस ओलंपिक के लिए गए हरियाणा के 25 खिलाड़ियों से कहा कि आप इस बार भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर देश को पदक तालिका पर शीर्ष पर लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पेरिस ओलंपिक के लिए गए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम सैनी ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। आप खेल जगत के सबसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए पूरे देश को ढेरों उम्मीदे हैं। करोड़ों लोगों आपके अच्छे अच्छे प्रदर्शन उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
पेरिस ओलंपिक लिए गए हरियाणा के सभी 25 खिलाड़ियों से भी मैं यही कहना चाहूंगा कि इस बार भी देश की पदक तालिका में आप अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। क्योंकि हरियाणा के खिलाड़ी हर बार देश और प्रदेश के लिए पदक जीतकर आते हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और दृढ़ संकल्प को एक बार फिर से मेरा सलाम।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार और प्रदेश के लोग इस बात को समझते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए किस तरह की लगन, मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक पदक विजेताओं को देश में सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये की राशि देती है।

#WATCH | On #ParisOlympics2024, Haryana CM Nayab Singh Saini says, " My greetings to all the Indian athletes. You are representing India at the biggest stage of sports. the whole country has a lot of expectations from you people regarding the Paris Olympics 2024...we hope you… pic.twitter.com/bf7Fv3ENls
— ANI (@ANI) July 26, 2024