फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM met JP Nadda and Dharmendra Pradhan

Chandigarh News: सीएम ने जेपी नड्डा व धमेंद्र प्रधान से की मुलाकात

Tue, 09 Jul 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
CM met JP Nadda and Dharmendra Pradhan
विधानसभा चुनाव व संगठनात्मक विषय को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषय और विधानसभा चुनाव के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। सीएम ने नड्डा को पिछले एक महीने में जनहित में लिए गए फैसलों और जिलेवार हो रही कार्यकारिणी की बैठकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनहित के फैसलों से लोगों में उत्साह है और हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। सीएम नायब सिंह के पास पार्टी


के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। इस नाते संगठनात्मक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी उनके पास है। अगले एक महीने तक जिला कार्यकारिणी के कार्यक्रम तय हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार के जनहित के फैसलों की जानकारी और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उसके बाद सीएम ने विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने हर जिले में हो रही विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक का फीडबैक लिया। धमेंद्र प्रधान के जल्द ही हरियाणा में दौरे होने हैं। इस दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। हरियाणा में इस समय विधानसभा चुनाव के सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब हरियाणा दौरे पर हैं। वहीं, सहप्रभारी सुरेंद्र नागर के भी दौरे शुरू हो चुके हैं। पिछले दिनों पंचकूला में हुई बैठक में प्रमुख नेताओं के दौरे को लेकर रणनीति तैयार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed