फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar will celebrate Holi in Yamunanagar, Bhupinder Hooda in Delhi

Holi 2023: CM मनोहर यमुनानगर, हुड्डा दिल्ली में मनाएंगे होली, उपमुख्यमंत्री भाई की शादी के इंतजामों में व्यस्त

Tue, 07 Mar 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:13 AM IST
सार

आठ मार्च को सुबह सरस्वती स्कूल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इसके बाद वे यहां आयोजित होने वाले होला मोहल्ला समागम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
CM Manohar will celebrate Holi in Yamunanagar, Bhupinder Hooda in Delhi
सीएम मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : सीएम मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस बार होली का त्योहार यमुनानगर में मनाएंगे। आठ मार्च को सुबह सरस्वती स्कूल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इसके बाद वे यहां आयोजित होने वाले होला मोहल्ला समागम में शिरकत करेंगे। इस दौरान रंग गुलाल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


जिसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना है। आमतौर पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ निवास पर ही होली मनाते हैं, लेकिन इस बार कार्यक्रम में बदलाव है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली कोठी पर होली मनाएंगे। यहां दीपेंद्र हुड्डा को बतौर राज्यसभा सदस्य कोठी अलाट है। हुड्डा भी अपने सारे कार्यक्रम यहीं करते हैं। लिहाजा यहां पर उनके करीबी होली मिलने और रंग गुलाल खेलने के लिए पहुंचेंगे। हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर उनके करीबी नेताओं का जमावड़ा तो लगेगा ही साथ ही रोहतक से उन के क्षेत्र की जनता भी सैंकड़ों की संख्या में यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस समय छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की शादी के इंतजामों में व्यस्त हैं। आगामी दस मार्च को दिग्विजय चौटाला की शादी है। परिवार के सभी सदस्य होली पर असोला स्थित फार्म हाउस पर रहेंगे। होली मिलने वाले सभी लोग यहीं होली मिलने आएंगे।

ओम प्रकाश चौटाला सिरसा स्थित तेजाखेड़ा फार्म पर मौजूद रहेंगे। चौटाला का प्रयास रहता है कि हमेशा यहीं रह कर होली मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed