फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal reached the village of Shaheed Sombeer in Siwani Mandi

शहीद के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कहा- सोमबीर की शहादत पर गर्व

Thu, 07 Mar 2019 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवानी मंडी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal reached the village of Shaheed Sombeer in Siwani Mandi
शहीद सोमबीर के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें वीर शहीद नायब सूबेदार सोमबीर की शहादत पर गर्व है और देश के जवानों की शहादत पर नाज करते हैं। देश की सुरक्षा में प्रदेश की भागीदारी दस प्रतिशत है जो हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को उपमंडल सिवानी के गांव मिठ्ठी में शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को श्रद्धांजलि तथा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर तरह से शहीद सोमबीर के परिवार के साथ है और हम शहीद सोमबीर की शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 50 लाख रुपये और सोमबीर की वीरांगना सुमन को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा शहीद सोमबीर के नाम पर पंचायत की मांग के अनुसार मिठ्ठी में सरकारी संस्था या पार्क का नामकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मिठ्ठी में शहीद नायब सूबेदार सोमबीर के घर पहुंच कर पत्नी सुमन, माता राजेंद्री देवी व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सोमबीर की शहादत का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। ऐसे वीर सपूत पर हमें नाज है और उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा हम सब का दायित्व है और सभी को मिलकर चिंता करनी चाहिए। देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद सोमबीर के अंतिम संस्कार स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 


गौरतलब है कि शहीद नायब सूबेदार सोमबीर 24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के तुरीगाम क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। 26 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में शहीद सोमबीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम पृथ्वी सिंह सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed