फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Mann's health improves, blood test confirms leptospirosis

Chandigarh News: सभी केंद्र... सीएम मान की सेहत में सुधार, ब्लड टेस्ट में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि

Sat, 28 Sep 2024 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
CM Mann's health improves, blood test confirms leptospirosis
-आप के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक सीएम से मिलने फोर्टिस पहुंचे
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान खराब स्वास्थ्य के चलते बीते तीन दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। सीएम मान के लिए गए ब्लड सैंपल की जांच में शनिवार को लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई है। फोर्टिस के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने शनिवार को सीएम के दोबारा से सभी प्रमुख जांच की हैं। पल्मोनरी आर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब पहले से ठीक है, वह इससे रिकवर कर रहे हैं। डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि हालांकि सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोसपायरोसिस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उन्हें एंटीबॉयोटिक्स पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस एक बीमारी है, जो लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। जानवरों के पेशाब (मूत्र) से दूषित पानी या मिट्टी के जरिए नाक, मुंह, आंखों या त्वचा में चोट लगने के बाद व्यक्ति को लेप्टोस्पायरोसिस हो सकता है। देर शाम आम आदमी पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी और पंजाब से राज्य सभा सांसद संदीप पाठक ने फोर्टिस में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। पाठक ने सीएम का हालचाल जाना और करीब 40 मिनट तक वह सीएम के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed