फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM congratulated the players participating in Paris Olympics.

Chandigarh News: सीएम ने पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को दी बधाई

Fri, 26 Jul 2024 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
CM congratulated the players participating in Paris Olympics.
कहा, सभी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे प्रदेश के 25 खिलाड़ियों को सीएम नायब सिंह सैनी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत का मान-सम्मान विश्व में बढ़ाएंगे।

सैनी ने कहा कि दो प्रतिशत जनसंख्या वाले हरियाणा से 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन पूरे प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है। हरियाणा सरकार और यहां के लोग इस बात को समझते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए किस तरह की लगन, मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक पदक विजेताओं को देश में सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये की राशि देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed