फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Captain Amrinder Singh, Punjab Police Reward Policy on Drugs Smuggling Information

सीएम के निर्देश पर पंजाब पुलिस की बड़ी पहल, नशे की तस्करी की सूचना दो और ईनाम पाओ

Mon, 10 Jun 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
CM Captain Amrinder Singh, Punjab Police Reward Policy on Drugs Smuggling Information
फाइल फोटो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सरकारी मुलाजिमों और सूचना देने वालों के लिए पुरस्कार नीति तैयार की है। इसका मकसद नशे के खिलाफ मुहिम को और मजबूत बनाना है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस स्कीम के लिए गठित किए गए सलाहकार ग्रुप के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में मीटिंग के दौरान विभाग को पुरस्कार नीति तैयार करने को कहा था, ताकि नशों के खात्मे में शामिल सभी लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था की जा सके। नई नीति के तहत जिन लोगों की सूचना पर नशीले पदार्थ पकड़े जाएंगे या गैर कानूनी जायदादें जब्त होंगी, उन्हें नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी व कर्मचारी, जोकि गैर कानूनी जायदादें जब्त करवाने में सफलता हासिल करेंगे या सफल मुकदमा चलाना यकीनी बनाएंगे, उन्हें भी पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय प्रमुख की अगुवाई में हर जिले, यूनिट, विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी निर्धारित दिशा-निर्देश के आधार पर मामलों का जायजा लेगी। फिर पुरस्कार देने के लिए एडीजीपी-एसटीएफ को अपनी सिफारिश भेजेगी। इन सिफारिशों की जांच एसटीएफ हेडक्वार्टर के अधिकारियों की एक कमेटी करेगी और फिर एडीजीपी-एसटीएफ को भेजेगी।

एडीजीपी सिर्फ साठ हजार रुपये तक के पुरस्कार की पुष्टि करेंगे। हालांकि सारी राशि के लिए डीजीपी ही अंतिम अथॉरिटी होंगे। नीति के तहत सरकारी अधिकारी व कर्मचारी पुरस्कार के 50 प्रतिशत तक के योग्य होंगे। इससे ज्यादा के पुरस्कार के लिए सिर्फ उन मामलों में विचार किया जाएगा, जिनमें खुद को निजी तौर पर भारी जोखिम में डाला गया हो या फिर बेमिसाल हौसला दिखाया गया हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed