{"_id":"5d5490508ebc3e6cc17cc23a","slug":"cm-captain-amarinder-will-meet-pm-for-ravidas-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास मंदिर के लिए पीएम से मिलेंगे सीएम कैप्टन अमरिंदर, रविदासिया संत समाज के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास मंदिर के लिए पीएम से मिलेंगे सीएम कैप्टन अमरिंदर, रविदासिया संत समाज के साथ बैठक
Thu, 15 Aug 2019 04:20 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविदास मंदिर गिराने के बाद पंजाब में उठे आक्रोश को शांत करने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जालंधर पहुंचे। उन्होंने पीएपी में संत समाज और साधु संप्रदाय के साथ बैठक की। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि वह संत रविदास मंदिर के मामले में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसमें उनके साथ अगर संत समाज दिल्ली जाना चाहता है तो उन्हें भी साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में दखलंदाजी के लिए कहा है। पंजाब सरकार भी विचार विमर्श कर रही है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में आगे क्या किया जा सकता है जिससे गुरु रविदास मंदिर के लिए जमीन वापस मिल सके। कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार मंदिर का निर्माण करवाने के लिए तैयार है, अगर संत समाज उनको आज्ञा देगा। इसके लिए समाज के तमाम लोगों के अलावा संत समाज के लोगों को साथ लेकर मंदिर का भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सांसद चौधरी संतोख सिंह के अलावा विधायक राजिंदर बेरी, बावा हेनरी और विधायक सुशील कुमार रिंकू मौजूद थे। संत समाज की तरफ संत सुरिंदर पंडवा, संत कुलवंत राम जी, संत निर्मल सिंह अवादान, संत टहल नाथ, संत कृष्ण नाथ चहेड़ू वाले, संत देस राज गोबिंदपुर के अलावा कई साधु संप्रदाय व संत शरीक हुए।
विज्ञापन
इस दौरान कैप्टन ने विधायक सुशील कुमार रिंकू के साथ वार्ता की और उनसे मामले की सारी जानकारी ली। रिंकू को कैप्टन ने जिम्मेदारी दे रखी थी कि वह रविदासिया समाज के लोगों व साधु संप्रदाय को साथ तालमेल कर माहौल शांतिपूर्ण रखे।