फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Captain Amarinder Singh writes to Defence Minister Rajnath Singh to Sanction 3rd Sainik School in Punjab

पंजाब: उठी तीसरे सैनिक स्कूल को खोलने की मांग, कैप्टन अमरिंदर ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

Sat, 26 Jun 2021 08:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र में कम-से-कम एक सैनिक स्कूल की जरूरत पर जोर दिया है।

विज्ञापन
CM Captain Amarinder Singh writes to Defence Minister Rajnath Singh to Sanction 3rd Sainik School in Punjab
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder

विस्तार

पंजाब में एक और सैनिक स्कूल खोलने की मांग उठी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बठिंडा में तीसरे सैनिक स्कूल को मंजूरी देने की अपील की है। इसके अलावा कैप्टन ने गुरदासपुर जिले के डल्ला गोरियां में सैनिक स्कूल स्थापित करने के समझौता पत्र (एमओए) को तुरंत मंजूरी देने की भी मांग की है।

विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी पत्र प्राप्त होते ही तीसरे सैनिक स्कूल के लिए एमओए पर हस्ताक्षर करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब के दूसरे सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए डल्ला गोरियां (गुरदासपुर) में 40 एकड़ जमीन पहले ही आवंटित कर दी है और समझौता पत्र पर दस्तखत करके इसे रक्षा मंत्रालय में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन



मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र में कम-से-कम एक सैनिक स्कूल की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह महसूस करते हैं कि बठिंडा में तीसरा सैनिक स्कूल इस जरूरत को उचित रूप में पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सैनिक स्कूल कपूरथला ही पंजाब का एक सैनिक स्कूल है, जो साल 1961 में स्थापित किया गया था। पंजाब के नौजवानों ने हमेशा ही फौज में जाने और देश की सेवा करने के बेमिसाल जज्बा प्रकट किया है, जिस कारण राज्य में और भी सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने की तत्काल जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed