फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said world class free treatment will be available in Punjab government hospitals

विपक्ष पर बरसे मान: कहा- पंजाब के सरकारी अस्पतालों में मिलेगा विश्वस्तरीय मुफ्त इलाज, नॉलेज शेयरिंग समझौता ऐतिहासिक

Wed, 27 Apr 2022 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में एक हजार सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 18 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। वहीं पंजाब के पास 19100 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 23 लाख बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said world class free treatment will be available in Punjab government hospitals
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

विस्तार

पंजाब के लोगों को सरकारी अस्पतालों में जल्द से जल्द विश्वस्तरीय मुफ्त इलाज मुहैया कराएंगे। यह एलान मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली सरकार के साथ ज्ञान आदान-प्रदान समझौता के बाद किया। उन्होंने समझौते को पंजाब के लिए ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि दिल्ली के पास जो जानकारियां हैं, उन्हें पंजाब में लागू करेंगे और जो पंजाब में खास है, उसे दिल्ली सरकार लागू कर लेगी।

विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में मान ने कहा कि सबसे खास हैं, स्कूल और सरकारी अस्पताल। दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में यह महसूस ही नहीं होता कि आप सरकारी अस्पताल में हैं। वहां के वार्ड आईसीयू वार्डों से बढ़िया हैं। सरकारी स्कूलों में एडवांस तकनीक से पढ़ाया जा रहा है। हम भी पंजाब के सरकारी स्कूलों को ऐसा बनाना चाहते हैं कि उनमें पढ़कर गरीबों के बच्चे बड़े अफसर बनें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल, जिनमें हम आज जाने से डरते हैं, क्योंकि इन अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ तो है लेकिन मशीनें नहीं हैं, लैब नहीं हैं। एमआरआई की मशीनों में कबूतरों ने घोंसले बना रखे हैं। इन सब को ठीक कर हम पंजाब के लोगों को जल्दी ही विश्वस्तरीय मुफ्त इलाज मुहैया कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान के आदान-प्रदान से हम यह करके दिखाएंगे। दिल्ली सरकार ने यह काम करके दिखा दिया है। दिल्ली में एक हजार सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 18 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। वहीं पंजाब के पास 19100 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 23 लाख बच्चे पढ़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि विरोधी इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि दिल्ली क्यों चले गए? मान ने कहा कि पंजाब में जनता की चुनी हुई सरकार है। पंजाब में अगर कोई अच्छी चीज लाने के लिए हमें इटली भी जाना पड़ा तो चले जाएंगे।

विपक्ष पर जमकर बरसे मान
शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जिस तरह के झूठे दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं, वह शर्मनाक हैं। पंजाब की तरक्की होने दें। अगर आपने कुछ किया होता तो आपको आज यह दिन देखने न पड़ते। उन्होंने आगे कहा कि यह नॉलेज शेयरिंग डाक्यूमेंट हैं। इसे पढ़ने के लिए नॉलेज जरूरी है और थोड़ी जानकारी खतरनाक होती है। 

विरोध के लिए विरोध न करें। आप भी पराली से बिजली बनाने के तकनीक लेने चीन गए थे, क्या तब पंजाब की सरकार चीन चला रहा था? इस्राइल गए थे, तब क्या इस्राइल पंजाब चला रहा था? मुख्यमंत्री बादल ने कनाडा में अंटारियो के साथ समझौता किया था, तब क्या पंजाब को अंटारियो चला रहा था? नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के आरोप पर मान ने कहा कि बाजवा साहब आपके मुख्यमंत्री के घर साढ़े चार साल तक विदेशी मेहमान रहे, जो चीफ सेक्रेटरी लगाते रहे, एसएसपी और डीजीपी लगाते रहे और आप चिट्ठियां लिखते रह गए। 

बाद में उनके साथ लंच-डिनर करते पाए गए, वह अलग बात है। कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू का आरोप कि अब तक आप सरकार ने बिजली समझौते रद्द क्यों नहीं किए, इसका जवाब देते हुए मान ने सिद्धू से सवाल किया- सिद्धू साहब, आपको बिजली मंत्री बनाया जा रहा था तब तो आप भाग गए। आप बिजली मंत्री बनकर समझौते रद्द कर देते। हम तो करेंगे और बहुत जल्दी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed