फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann said Will soon give details to Governor about the loan of Rs 50 thousand crores

Patiala: सीएम मान बोले- राज्यपाल को जल्द देंगे 50 हजार करोड़ के कर्ज का हिसाब, पैसा खाना फितरत में नहीं

Mon, 02 Oct 2023 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Oct 2023 10:52 PM IST
सार

मान ने एलान किया कि सरकार ने पंजाब में भू-जल के गिरते स्तर में सुधार के लिए नहरी पानी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। वर्तमान में पंजाब अपने नहरी पानी का केवल 34 फीसदी ही इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann said Will soon give details to Governor about the loan of Rs 50 thousand crores
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल के बीच चल रहा विवाद पटियाला की रैली में फिर से सामने आया। मान ने कहा कि राज्यपाल को 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का हिसाब-किताब जल्द दिया जाएगा। पैसे खाना हमारी फितरत में नहीं है। बता देंगे कि इस पैसे से पनबस बसों के कर्जे को उतारने के अलावा पहले की सरकारों के ऋण के ब्याज और अन्य सेक्टरों में खर्चा किया है। वह लोगों की सेवा के मकसद से राजनीति में आए हैं। मान ने कहा कि राज्यपाल ने पूर्व की सरकारों से कभी कर्जों का हिसाब-किताब नहीं मांगा जबकि पहले एक लाख करोड़ से डेढ़ लाख करोड़ तक के लोन सरकारें लेती थीं। 

विज्ञापन


इस दौरान मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बड़ी योजना का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 35 सीटों वाली करीब 3000 बसें स्पांसर की जाएंगी। चार से पांच युवाओं का ग्रुप बनाकर उन्हें यह बसें बिना पैसे लिए दी जाएंगी। नौजवानों की ओर से इन बसों के जरिये खास तौर से ग्रामीण इलाकों को कवर कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जब नौजवान बसों के जरिये कमाई कर लेंगे, तो वह धीरे-धीरे सरकार का पैसा बिना ब्याज के वापस कर सकते हैं। इस योजना से करीब 12 हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, क्योंकि बसों में ड्राइवर व कंडक्टर भी रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के बागबानी घोटाले के आरोपियों से 38.12 करोड़ वसूले

विरोधी दल उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं कि कर्जे लेकर लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों से सरकारी पैसे लेकर खजाने में वापस जमा कर रही है। मोहाली में हुए बागबानी घोटाले में जितने भी लोग शामिल हैं, उनसे अब तक 38.12 करोड़ रुपये की राशि वापस ली जा चुकी है। अगले 15 दिनों में 22 करोड़ और वसूल लिए जाएंगे। इस तरह से 60 करोड़ से अधिक की राशि सरकारी खजाने में वापस आ जाएगी। 

अगले धान सीजन तक 80 फीसदी खेतों को मिलेगा नहरी पानी: मान

मान ने एलान किया कि सरकार ने पंजाब में भू-जल के गिरते स्तर में सुधार के लिए नहरी पानी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। वर्तमान में पंजाब अपने नहरी पानी का केवल 34 फीसदी ही इस्तेमाल कर रहा है लेकिन अगले धान के सीजन तक 80 फीसदी खेतों को नहरी पानी के जरिये सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।

डेढ़ साल में 50871 करोड़ का निवेश

पंजाब सरकार की कोशिशों के चलते बाहर की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने राज्य में करीब डेढ़ साल में 50871 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे आने वाले समय में सूबे के दो लाख 89 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उनकी सरकार की कोशिशों के कारण 88 फीसदी खपतकारों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। किसी विरोधी दल के इन सुविधाओं के खिलाफ बोलने से वह जनता के हित में किए जा रहे कामों से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed