फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann ordered to release compensation of 50 lakh to family of deceased PRTC driver Manjit Singh

पंजाब: कोरोना में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पीआरटीसी चालक के परिवार को मिलेगा 50 लाख का मुआवजा, सीएम भगवंत मान ने दिए आदेश

Mon, 09 May 2022 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 02:42 PM IST
सार

मंजीत सिंह की कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में फंसे हुए सिख तीर्थयात्रियों को वापस लाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann ordered to release compensation of 50 lakh to family of deceased PRTC driver Manjit Singh
पीआरटीसी ड्राइवर मंजीत सिंह। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पीआरटीसी चालक मंजीत सिंह के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा जारी करने का निर्देश दिया है। मंजीत सिंह की कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में फंसे हुए सिख तीर्थयात्रियों को वापस लाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 26 अप्रैल, 2020 को दिल का दौरा पड़ने के कारण मनजीत सिंह की मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये दिए थे, जबकि कोविड-19 महामारी के समय राष्ट्रीय तालाबंदी के दौरान नांदेड़ में श्री हजूर साहिब में फंसे सिख श्रद्धालुओं को वहां से पंजाब लाने के लिए उनकी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। इस कारण आम आदमी पार्टी के पंजाब विंग द्वारा चालक मनजीत सिंह के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया गया था। उस समय भगवंत मान के नेतृत्व में आप ने कांग्रेस सरकार के रवैये का कड़ा विरोध किया था और बरनाला जिले के गांव बडबर के रहने वाले 38 वर्षीय चालक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed