फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann announced to build a film city in Punjab

CM भगवंत मान का बड़ा एलान: पंजाब में बनेगी फिल्म सिटी, अमृतसर में सेलिब्रेशन प्वाइंट का होगा निर्माण

Mon, 11 Sep 2023 09:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 09:28 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अपना कार्यकाल संभालने के पहले दिन से ही उनका सपना गतिशील और गुरुओं के बसाए पंजाब में छिपे पहलुओं से लोगों को अवगत करवाना है। इससे बड़ी संख्या में सैलानी राज्य की तरफ खिंचे आएंगे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann announced to build a film city in Punjab
Punjab Tourism 2023: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजनाबद्ध पहल पर प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सूबे के पहले पर्यटन समिट व ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब में फिल्म सिटी विकसित करने के अलावा अमृतसर के बाहरी क्षेत्र को सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


मोहाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान भारी संख्या में देश-विदेश से आए लोगों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई राजनीतिक समारोह नहीं है, बल्कि यह ऐसा समारोह है जो राज्य की रूह, मिट्टी और दिल से जुड़ा हुआ है। मान ने कहा कि अपना कार्यकाल संभालने के पहले दिन से ही उनका सपना गतिशील और गुरुओं के बसाए पंजाब में छिपे पहलुओं से लोगों को अवगत करवाना है। इससे बड़ी संख्या में सैलानी राज्य की तरफ खिंचे आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि पिछली किसी भी सरकार ने इस दिशा में काम करने के बारे में सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि देश को नंबर वन बनाना है तो पंजाब को अग्रणी राज्य बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इको-टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि राज्य को कुदरती सौगातों का वरदान प्राप्त है। चमरोड़ पत्तन जैसे स्थानों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा फिल्मों की शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन और फिल्में रिलीज करने के लिए पंजाब में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने अमृतसर में 50 से 100 एकड़ जमीन पर ‘सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन’ की स्थापना का एलान किया। उन्होंने कहा कि खुशी के मौकों पर जश्न मनाने के लिए ‘सेलिब्रेशन प्वाइंट’ पर बैंक्वेट हॉलों का निर्माण किया जाएगा। अपनी तरह का यह पहला ‘सेलिब्रेशन प्वाइंट’ राज्य में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए सहायक साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में हर रोज एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और अब राज्य सरकार का ध्यान पंजाब के अन्य स्थानों के विशेष पहलुओं को उजागर करने पर है। पंजाब के प्रत्येक गांव में शहीदों के स्मारक हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में देश की खातिर जानें कुर्बान कीं, उनके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की अमीर सांस्कृतिक विरासत है, जिस कारण पंजाबियों ने प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाबी समाज सेवा में भी मशहूर हैं, जो हर संकट के समय लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed