फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cm badal says about 'aap' protest at mohali

'आप' के मोहाली धरने पर सामने आया मुख्यमंत्री का बयान

Wed, 18 May 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
cm badal says about 'aap' protest at mohali
सीएम बादल - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सड़कों पर अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का दावा किया था। इसमें एक लाख लोग जुटाने का एलान किया गया था, लेकिन उससे बहुत कम लोग ही पहुंचे। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब से किए धोखे के कारण ही आप का घेराव नाकाम रहा। वहीं, आप नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनके वॉलंटियर्स की बसें रास्ते में रोक लीं।
विज्ञापन


आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने एक दिन पहले दावा किया था कि घेराव में एक लाख लोग जुटेंगे, लेकिन आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 11 हजार लोग ही आए थे। उनमें से ज्यादातर लोग तभी चले गए जब शीर्ष नेता राज्यपाल को ज्ञापन देने गए। धरना खत्म होते समय करीब डेढ़ हजार लोग ही मौजूद थे। आप नेताओं ने रैली में दावा किया कि पुलिस ने उनकी गाड़ियां रोकीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग नहीं आ सके। 
विज्ञापन


वहीं, सीएम बादल ने कहा कि आप का खेल अब खत्म हो चुका है। क्योंकि पंजाब के लोगों, खासकर किसानों का इनकी चालबाजी के कारण मोह भंग हो चुका है। पंजाब में आप के नेताओं की बागडोर गैर पंजाबी लोगों के हाथों में है। इनको उनके राज्य केलोग भ्रष्टाचार केकारण नकार चुके हैं। न ही ये लोग पंजाब के अमीर विरसे को समझते हैं और न ही इनकी पंजाब केभले में कोई रुचि है। पंजाब इकाई के नेता अपने गैर पंजाबी मालिकों की शह पर काम कर रहे हैं। बादल ने कहा कि आत्महत्या का मामला सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं है। इसका एक ही हल है कि  खेती को मुनाफे वाला व्यवसाय बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed