फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Arvind kejriwal did not attend the Abhibhavak sammelan in bhiwani

अभिभावक सम्मेलन में नहीं पहुंचे अरविंद केजरीवाल, रोते हुए मंच पर ही धरने पर बैठा आयोजक

Fri, 01 Feb 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Feb 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
CM Arvind kejriwal did not attend the Abhibhavak sammelan in bhiwani
धरने पर बैठा आयोजन कर्ता

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अभिभावक सम्मेलन में नहीं पहुंचने से आयोजक के साथ-साथ लोगों को भी मायूस होना पड़ा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। यहां के आनाज मंडी में अभिभावक सम्मलेन का आयोजन किया गया था जिसमें अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एडवोकेट दयानंद गर्ग स्टेज पर ही रोते हुए धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अब यहां या तो अरविंद केजरीवाल आएंगे या फिर उसकी लाश उठेगी। वह यहीं पर धरने पर बैठे रहेंगे और पानी के अलावा कुछ नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उसके समर्थन में इतने लोग आए हुए थे, इसके बावजूद फोन पर सूचना दी गई कि लोग कम हैं। एडवोकेट दयानंद गर्ग शाम तक धरने पर बैठे रहे और उन्हें समझाने अनेक लोग पहुंचे मगर वह अपनी जिद पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


अनाजमंडी में प्रस्तावित अभिभावक सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने का कार्यक्रम था। इसके लिए करीब 15 दिन से जिलेभर में अभियान चलाए जा रहे थे और शहर में जगह-जगह होर्डिंग-बैनर लगाए गए थे। मंगलवार को दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की टीम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Arvind kejriwal did not attend the Abhibhavak sammelan in bhiwani
 आयोजक दयानंद गर्ग

आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के आने की सूचना दी थी। केजरीवाल का कार्यक्रम बनने के बाद बुधवार सुबह पुलिस भी अलर्ट दिखी और सभी चौक-चौराहों के अलावा अनाजमंडी में सुरक्षा के चलते पुलिस कर्मी तैनात किए गए। आयोजन स्थल के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। 

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत लोगों की भीड़ सुबह 10 बजे ही अनाजमंडी में जुटने लगी थी। दोपहर 12 बजे तक लोगों की खासी भीड़ आयोजन स्थल पर जुटी हुई थी। इस दौरा रागिनी आदि कार्यक्रम चलते रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम रद्द हो गया है। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हलचल मच गई।

 आयोजक दयानंद गर्ग स्टेज पर ही रोने लगे। रोते हुए माइक पर कहां कि अरविंद केजरीवाल ने उसके साथ धोखा किया है। उसके साथ कुछ हो जाता है तो अरविंद केजरीवाल ही उसकी बेटी को जवाब देंगे। यह बोलने के बाद दयानंद गर्ग मंच से उतरकर धरने पर बैठ गए। यहां लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह रोते रहे। साथ ही चेतावनी दी कि या तो यहां अरविंद केजरीवाल आएंगे, नहीं तो उसकी लाश उठेगी। 

बेटी की पेंसिल नहीं लाया, सम्मेलन की तैयारियों में जुटा रहा 

रोते हुए दयानंद गर्ग ने कहा कि वह 15 दिनों से अपने साथियों के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुटा है। सुबह पांच बजे निकलता और रात 12 बजे तक लोगों से मिलकर सम्मेलन का न्योता देता। उसकी छह साल की बेटी चार दिन से उसे पेंसिल लाने के लिए बोल रही है मगर वह सम्मेलन की तैयारियों के चलते उसे पेंसिल तक नहीं लाकर दे रहा था। आज अरविंद केजरीवाल ने उसके साथ धोखा किया गया है। 

बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले संगठन से जुड़े हैं एडवोकेट दयानंद गर्ग
एडवोकेट दयानंद गर्ग बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने में जुटे एक संगठन से जुड़े हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के कारण ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करवाई और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अभिभावक सम्मेलन करने का प्लान बनाया गया। लिखित में उन्हें सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed