फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Amarinder Singh says- Attempts to influence wheat purchase by Akali Dal

केंद्र ने पंजाब से हरियाणा भेजा बारदाना, सीएम बोले- अकालियों के इशारे पर गेहूं खरीद प्रभावित

Mon, 06 May 2019 08:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 May 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
CM Amarinder Singh says- Attempts to influence wheat purchase by Akali Dal
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि अकालियों के इशारे पर केंद्र सरकार बारदाने की कमी पैदा कर रही है। ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर कांग्रेस सरकार को बदनाम किया जा सके।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सूबे में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है, पर इसे बारदाने से वंचित रखा जा रहा है। जबकि, हरियाणा में 12 मई को मतदान केमद्देनजर बारदानें की अतिरिक्त सप्लाई दी जा रही है। पंजाब से चार लाख बोरियां (16000 गांठें) हरियाणा को भेजी जा चुकी हैं। केंद्र सरकार की राजनीति के चलते कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पहली बार खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। भाजपा की केंद्र सरकार अपने सहयोगी अकाली दल के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन


जिससे मंडियों में खरीद में रुकावट डाली जा सके। दूसरी तरफ हरियाणा को फालतू बारदाना दिया जा रहा है। चुनावी साल में राजनीतिक हित साधने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर पंजाब के साथ सौतेला बर्ताव किया है। हालात और बिगाड़ने केलिए हरियाणा से गेहूं पंजाब में धकेला जा रहा है। भाजपा को वोटों केलिए ऐसा घटिया हथकंडे अपनाने से बाज आना चाहिए। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने बार-बार बारदाने का मुद्दा केंद्र से उठाया। उन्होंने खुद एफसीआई के प्रमुख डीवी प्रसाद से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव केएपी सिन्हा ने शनिवार को केंद्रीय सचिव को पत्र लिख कर सूचित किया था कि अगर बारदाने की कमी जा रही तो सूबे में कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। सीएम ने बताया कि तीन मई तक मंडियों में 105.4 लाख टन गेहूं पहुंचा है। छह मई तक 15-16 लाख टन और पहुंचने की उम्मीद है। बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर में ए-क्लास गांठों की कमी है। सिन्हा ने अपील की थी कि इसे देखते हुए पंजाब को बी-क्लास गांठें खुले बाजार से खरीदने की इजाजत दी जाए। गौरतलब है कि हरियाणा को बी-क्लास बारदाना प्रयोग करने की इजाजत दी गई है, पर पंजाब को मना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed