{"_id":"57502ac34f1c1b7d2d108b4b","slug":"clerk-caught-making-wine-in-house-revenue-deptt-clerk-caught-making-wine-amritsar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में शराब बनाता पकड़ा राजस्व विभाग का क्लर्क, बोला गुनाह नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में शराब बनाता पकड़ा राजस्व विभाग का क्लर्क, बोला गुनाह नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
घर में शराब की भट्ठी चलाता हुआ क्लर्क यादविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग खडूर साहिब में तैनात क्लर्क गांव घरियाला निवासी यादविंदर सिंह घर में खुलेआम शराब की भट्ठी चलाता है। उसके खिलाफ गांव के के लोग कई शिकायतें डीसी कार्यालय में कर चुके हैं। इसके बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आरोपी क्लर्क प्रदेश के असरदार मंत्री से सीधी बात होने की बात कहकर लोगों को धमकाता है।
तरनतारन स्थित डीसी कार्यालय की असलहा शाखा में तैनाती के दौरान हथियार लाइसेंसों संबंधी कथित घोटाला हुआ था। इस पर कई कर्मियों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यादविंदर सिंह भुल्लर उस समय निलंबित कर दिया गया। बहाली के बाद उसका तबादला एसडीएम कार्यालय खडूर साहिब में किया गया। यादविंदर सिंह भुल्लर अपने घर में देसी शराब की अवैध भट्ठी सरेआम लगाता है।
इस मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अवतार सिंह दयोल ने सरकार को चिट्ठी लेकर सरेआम शराब की अवैध भट्ठी लगाने की जांच कराने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर आरोपी क्लर्क यादविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि शराब की भट्ठी लगाना आज के जमाने में कोई गुनाह नहीं है, क्योंकि घरियाला में जब वार्षिक मेला लगता है तो पुलिस की ओर से भट्ठियां लगाने दी जाती है।
विज्ञापन
लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : एडीसी
एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग से संबंधित क्लर्क की ओर से अवैध शराब का कारोबार करने की शिकायत अभी तक उन्हें नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस नहीं देती किसी को छूट : एसएसपी शर्मा
एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना है कि किसी भी मेले के बहाने अवैध शराब निकालने की पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ यदि थाना प्रभारी स्वयं कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी जांच कराई जा सकती है।