फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clerk accused of taking bribe of Rs 20 thousand sent to jail

Chandigarh News: 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोपी क्लर्क को भेजा जेल

Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Clerk accused of taking bribe of Rs 20 thousand sent to jail
चंडीगढ़। सीबीआई ने 20 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एस्टेट ऑफिस के क्लर्क राज कमल को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते सोमवार को कार्यालय की पार्किंग में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क को सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। दरअसल, शिकायतकर्ता देशराज ने सीबीआई को बताया था कि सेक्टर-46 स्थित हाउसिंग बोर्ड रेहड़ी मार्केट में उनकी एक किराए की बूथ (कियोस्क) है। उन्हें कुछ दिन पहले 5.5 लाख रुपये के बकाए संबंधी नोटिस मिला था। नोटिस को लेकर वह एस्टेट ऑफिस पहुंचे तो उनकी मुलाकात डीलिंग क्लर्क राज कमल से हुई। क्लर्क ने उन्हें बताया कि उन्हें 5.5 लाख नहीं बल्कि करीब 12.56 लाख रुपये का भुगतान करना है। आरोप है कि बातचीत के बीच क्लर्क ने इस राशि में से करीब 4-5 लाख रुपये की कम करने की बात कही और इसके बदले उनसे 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और दावा किया कि वह उनका काम बिना किसी रोक-टोक के करवा देगा। बातचीत के बाद सौदा 1.20 लाख रुपये तय हो गया।बूथ संचालक देशराज ने इसकी जानकारी सीबीआई को देते हुए क्लर्क के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। उधर, आरोपी ने देशराज को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया। सीबीआई को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने आरोपी क्लर्क को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। सीबीआई ने शिकायतकर्ता देशराज को रंग लगे नोट आरोपी को देने के लिए दिए। सोमवार दोपहर को देशराज एस्टेट कार्यालय पहुंचा और जैसे ही क्लर्क राज कमल को 20 हजार रुपये पकड़ाए, सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी राज कमल के कार्यालय और घर की तलाशी लेेकर कुछ फाइलों को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed