फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clerical Association submitted 250 page report to the government committee

Chandigarh News: लिपिक एसोसिएशन ने सरकार की कमेटी को सौंपी 250 पेज की रिपोर्ट

Wed, 11 Oct 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Clerical Association submitted 250 page report to the government committee
लिपिक एसोसिएशन ने सरकार की कमेटी को सौंपी 250 पेज की रिपोर्ट
विज्ञापन

-कमेटी ने रिपोर्ट को पढ़ने के लिए मांगा 20 दिन का समय, दोबारा होगी बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लिपिकों के वेतनमान वृद्धि को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा गठित की गई पांच सदस्यीय कमेटी और लिपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लिपिक एसोसिएशन की तरफ से 250 पेज की रिपोर्ट कमेटी को सौंपी गई है। इसमें लिपिक वर्ग का कैडर और पदोन्नति समेत पूरा ब्यौरा दिया गया है। हालांकि, बैठक में कमेटी ने रिपोर्ट और तथ्यों को पढ़ने के लिए 20 का समय मांगा है। कमेटी की ओर से कहा गया कि इसके अध्ययन के बाद दोबारा से बैठक की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस पी राघवेंद्र राव ने की, जबकि बिजली निगमोें के चेयरमैन पीके दास समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। लिपिक एसोसिएशन की ओर से विकास सिंह छोक्कर, पंकज सिंह, मंदीप सिंह, संदीप सिंह और करण सिंह मोगा मौजूद रहे।

गौर हो कि लिपिकों का वेतनमान 19400 है, जबकि वह 35400 रुपये की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर लिपिकों ने प्रदेशभर में 5 जुलाई से लेकर 42 दिनों तक हड़ताल भी की थी। लिपिकों की सरकार के साथ अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। 13 जुलाई को पहली बैठक सीएम के ओएसडी जवाहर यादव के आवास पर हुई थी। दूसरी बैठक 21 जुलाई को हुई। अब तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही। इसके बाद यह कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed