{"_id":"693c7c956a9df6292e04d862","slug":"cleaning-system-stalled-in-sector-22b-market-traders-spending-out-of-pocket-to-get-brooms-installed-chandigarh-news-c-16-pkl1091-895618-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-22बी मार्केट में सफाई व्यवस्था ठप, कारोबारी जेब से खर्च कर लगवा रहे झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-22बी मार्केट में सफाई व्यवस्था ठप, कारोबारी जेब से खर्च कर लगवा रहे झाड़ू
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम भले ही शहर की सफाई को लेकर बड़े दावे करता हो लेकिन हकीकत में कई बाजारों में अब भी नियमित सफाई नहीं हो रही है। सेक्ट- 22 बी मार्केट इसका बड़ा उदाहरण है। यहां कारोबारी अपने पैसों से सफाईकर्मी बुलाकर रोज झाडू लगवा रहे हैं।
मार्केट प्रधान गोपाल वाधवा ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 400 से 450 रुपये खर्च कर सफाई कर्मचारी बुलाए जा रहे हैं। वह सुबह मार्केट में झाडू लगवाते हैं ताकि ग्राहकों को गंदगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां तो समय पर आ जाती हैं लेकिन झाडू लगाने वाले निगम कर्मी न तो नियमित आते हैं और न ही उनका कोई तय समय है। बाजार का खुलने और बंद होने का समय तय है, ऐसे में सुबह सफाई न होने से दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती है।
कारोबारियों का कहना है कि सेक्टर-22 बी शहर का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट है और इसके आसपास कई बड़े होटल भी हैं। रोज हजारों लोग यहां खरीदारी और कामकाज के लिए आते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है। मार्केट में कई लोगों द्वारा अवैध ढाबे चलाए जाने से भी गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अगर सफाई नियमित नहीं हुई तो ग्राहक यहां आना छोड़ देंगे, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि मार्केट में सफाई कर्मचारियों की नियमित तैनाती की जाए और तय समय पर झाडू लगवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि व्यापार और ग्राहकों की सुविधा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
कोट...
बाजारों में नियमित सफाई का निर्देश हैं। इसको लेकर संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। अगर वहां सफाई नहीं हो रही है तो उसके लिए निर्देश दिया जाएगा। -हरप्रीत कौर बबला, मेयर