{"_id":"5f47dac58ebc3ecebb77bd23","slug":"cleaning-sukhna-lake-done-from-lakhs-administration-issued-work-remove-tender-looms-plant-weed-dirt-chandigarh-news-pkl385981075","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.66 लाख से होगी सुखना लेक की सफाई, प्रशासन ने जारी किया टेंडर लोट्स प्लांट वीड और गंदगी निकालने का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.66 लाख से होगी सुखना लेक की सफाई, प्रशासन ने जारी किया टेंडर लोट्स प्लांट वीड और गंदगी निकालने का होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सुखना लेक की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया है। लेक में जल स्तर बढ़ने के साथ लोटस प्लांट वीड और गंदगी भी बढ़ती जा रही है, जिसे हटाने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से 9 लाख 66 हजार 390 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के अनुसार चयनित एजेंसी को दो महीने के अंदर काम पूरा करना होगा।
लेक में तेजी से बढ़ रहे लोटस प्लांट वीड सुखना के लिए खतरा बनता जा रहा है। लोटस निकालने के लिए पिछले साल प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने निजी एजेंसी को काम सौंपा था, जिसके बाद अक्तूबर में एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन इस साल मार्च माह में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन की तरफ से शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसके बाद सुखना से लोटस निकालने काम भी बंद रहा, लेकिन अब अनलॉक के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।
टेंडर के अनुसार योग्य कंपनियां दो सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी, उसके बाद दो सितंबर को दोपहर तीन बजे बिड खोली जाएगी। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के साथ सुखना में गंदगी आनी भी शुरू हो जाती है। इसके अलावा वीड और लोटस पहले ही लेक के लिए गंभीर समस्या पैदा कर रहे हैं, जैसे ही जलस्तर कम होगा तो वीड और लोटस पानी की सतह से बाहर दिखने शुरू हो जाते हैं, जिनको हटाने के लिए विभाग ये काम अलॉट कर रहा है। बता दें कि इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भी सुखना लेक को लेकर प्रशासन को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर चुका है।