{"_id":"5c1a179ebdec2256c4552b9b","slug":"clean-sweep-for-bjp-in-local-body-elections-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफरनामाः हरियाणा निगम चुनाव में भाजपा की बम-बम, क्लीन स्वीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफरनामाः हरियाणा निगम चुनाव में भाजपा की बम-बम, क्लीन स्वीप
Wed, 19 Dec 2018 03:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने दम दिखाया हो लेकिन हरियाणा में पांच नगर निगम के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा बाजी मारी है। हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और पानीपत नगर निगम के लिए हुए चुनाव नतीजों में भाजपा शुरुआत से ही आगे रही। कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन तो निर्दलीय प्रत्याशियों का रहा। गणना के दौरान कोई उतार-चढ़ाव नहीं रहा, क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए रहे। हम दिखाते हैं चित्रों की जुबानी गणना की एक तस्वीर...
विज्ञापन
बीजेपी के उम्मीदवार एकतरफा मुकाबले में शुरुआत से आगे रहे
सवेरे गणना शुरू होते ही बीजेपी के उम्मीदवार अधिकांश वार्डों में आगे चल रहे थे। गणना के दरम्यन कहीं भी ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला जिससे लगे कि किसी सीट पर कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर तक हो गई थीं स्थितियां साफ
दोपहर होते-होते स्थितियां साफ होने लगी थीं और पांचों निगमों में बीजेपी समर्थक और उम्मीदवार विजय उत्सव मनाने के लिए तत्पर होने लगे। इस दौरान कांग्रेसी खेमे में पसरी मायूसी सहज ही देखी जा सकती थी।
कांग्रेस कभी भी दौड़ में नहीं दिखी
हरियाणा निगम चुनाव की गिनती में कांग्रेस कहीं भी दौड़ में दिखलाई नहीं पड़ी। बल्कि कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन निर्दलीय उम्मीदवारों ने किया। कई जगह तो पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड जीत तक हासिल की।