फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash with NEET Exam Passed Candidates for Admissions in Medical Colleges

नीट की परीक्षा पास कर चुके पंजाब के छात्रों से हो रहा धोखा, मां-बाप बोले- सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Clash with NEET Exam Passed Candidates for Admissions in Medical Colleges
फाइल फोटो
पंजाब के सरकारी स्कूलों में जिन विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा पास की है, उनके साथ धोखा हो रहा है। अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, छात्रों को मिले प्रोस्पेक्टस में लिखा गया था कि विद्यार्थियों ने 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा पंजाब के सरकारी स्कूलों से ही पास की हो। ऐसे विद्यार्थियों को ही कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। लेकिन पंजाब सरकार ने अब इस शर्त को हटाकर पिछले 2 साल, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई ही लाजमी कर दी है।

इसके चलते बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी अपने राज्य में 10वीं पास करके पंजाब में 11वीं और 12वीं करने के बाद दोनों राज्यों में दाखिला लेने के योग्य हो जाते हैं। पंजाब सरकार की इस नीति के कारण पंजाब के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसका खुलासा प्रेस वार्ता के दौरान नवदीप कुमार शर्मा और मौजूद बच्चों के माता-पिता ने किया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि इस मुद्दे पर साल 2016 में हाईकोर्ट ने सरकार को कहा था कि वह 11वीं, 12वीं के साथ ही 10वीं की परीक्षा भी इस नीति में घोषित करें। पंजाब सरकार ने इसके लिए 3 साल का समय मांगा था। सरकार ने कहा था कि साल 2019 में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

लेकिन सरकार ने 5 मई 2019 को नीट की परीक्षा करवाकर 5 जून को नतीजा भी घोषित कर दिया। यही नहीं 6 जून को नई नोटिफिकेशन निकाल कर 10वीं की परीक्षा को भी इसमें लाजमी करने के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पंजाब के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि वह कोर्ट का रुख करेंगे तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन इस मामले को रद्द कर दिया गया था। अब वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed