फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash on SYL Issue in Haryana Assembly Budget Session, Congress INLD Walkout

बजट सेशन में SYL पर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, कांग्रेस-इनेलो का वॉकआउट

Wed, 07 Mar 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Mar 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Clash on SYL Issue in Haryana Assembly Budget Session, Congress INLD Walkout
इनेलो के अभय चौटाला
हरियाणा सरकार के बजट सेशन में एसवाईएल पर चर्चा के लिए प्रस्तावित स्थगन प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस-इनेलो ने प्रस्ताव के नामंजूर होने के बाद सदन से वॉकआउट कर दिया। दोनों दलों ने अलग-अलग वॉकआउट किया। इनेलो-कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी भी की और मांग पूरी कराने के लिए वेल तक जा पहुंचे। कांग्रेस व इनेलो विधायकों ने प्रश्नकाल खत्म होते ही काम रोककर चर्चा कराने की मांग शुरू की।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने स्पीकर से स्थगन प्रस्ताव मंजूर कर चर्चा कराने का आग्रह किया। लेकिन, स्पीकर ने एसवाईएल का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देेते हुए प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। बावजूद इसके कांग्रेस और इनेलो चर्चा कराने पर अड़ गए। स्पीकर ने विधानसभा नियमों का हवाला देते हुए बताया कि राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन


कांग्रेस-इनेलो ने फिर से पुनर्विचार की मांग दोहराई। स्पीकर के मना करने पर कांग्रेस विधायक दल सवा 11 बजे वॉकआउट कर गया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की अगुवाई में इनेलो विधायकों ने शोरशराबा शुरू कर दिया। स्पीकर नियमों का हवाला देते रहे और विपक्ष नारेबाजी करता रहा। चौटाला स्पीकर से बात करने के लिए वेल तक में पहुंच गए, लेकिन बात नहीं बनी। चर्चा मंजूर न होने पर इनेलो विधायक दल ने भी 11 बजकर 26 मिनट पर वॉकआउट कर दिया। इससे पहले इनेलो और भाजपा विधायकों की आपसी में छींटाकशी भी हुई। नेता प्रतिपक्ष और कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के बीच तल्ख तेवरों में बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दा न हो एसवाईएल, हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल

Clash on SYL Issue in Haryana Assembly Budget Session, Congress INLD Walkout
इनेलो नेता अभय चौटाला
अभय चौटाला ने सदन में कहा कि सरकार नहर निर्माण को लेकर गुमराह कर रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित नहीं है, उस पर फैसला आ चुका है। सरकार के लिए यह मुद्दा न हो, हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है। दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए यह नहर जीवनरेखा है। सीएम बताएं कि किस एजेंसी से निर्माण कराएंगे। दादुपुर नलवी और आगरा कैनाल पर भी स्थिति स्पष्ट करें।

तमाशा कर रहा इनेलो : धनखड़
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि एसवाईएल को लेकर इनेलो तमाशा कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहर पर आने वाला है, उसके बाद बताएंगे कि नहर निर्माण किससे कराएंगे। सरकार ने ही राष्ट्रपति संदर्भ पर सुप्रीम कोर्ट में जल्दी सुनवाई की याचिका लगाकर निर्णय कराया है, अन्य अपील पर भी जल्दी हरियाणा के हित में फैसला होगा।

एसवाईएल पर इनेलो की रैली आज
एसवाईएल, दादुपुर नलवी नहर और आगरा कैनाल सहित किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर इनेलो दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को रैली कर रहा है। इसके जरिए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएंगे, साथ ही एसवाईएल निर्माण के लिए आगामी आंदोलन की भी घोषणा की जाएगी।

अमर्यादित टिप्पणियों पर भिड़े दिग्गज, सवा घंटा बर्बाद

Clash on SYL Issue in Haryana Assembly Budget Session, Congress INLD Walkout
Bhupinder Singh Hooda - फोटो : File Photo
मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही लगभग सवा घंटे तक सिर्फ अमर्यादित टिप्पणियां और बहस में ही बर्बाद हो गई। इस मसले पर कई दिग्गज आपस में भिड़े और एक-दूसरी पर छींटाकशी की। विधानसभा स्पीकर उन्हें शांत करने में जुटे रहे। बाद में स्पीकर ने उनसे आग्रह किया कि सभी विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य हैं, लिहाजा उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। मंत्री ओपी धनखड़ ने तो इस मसले में निंदा प्रस्ताव लाने की भी मांग रखी।

लेकिन बाद में स्पीकर ने सभी को शांत करते हुए इन अमर्यादित टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। सबसे पहले हंगामा तब हुआ जब ‘औकात’ शब्द को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला पर टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी के बाद भाजपा के कई विधायक एकजुट होकर सदन में इसके विरोध में हंगामा करने लगे। इसी मसले पर भाजपा विधायकों की इनेलो विधायकों और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला से तीखी बहस हुई। इसी टिप्पणी को लेकर इनेलो विधायकों ने विधायक सुभाष बराला के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी।

जैसे-तैसे कर मामला शांत हुआ। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला जब एसवाईएल के मुद्दे पर सदन से वाकआउट किया, तभी एक और अमर्यादित टिप्पणी इनेलो विधायकों पर कर दी गई। जिसकेचलते इनेलो विधायकों ने वाकआउट को स्थगित किया और उनकी भाजपा विधायकों से इस टिप्पणी पर तकरार हो गई। ये तकरार भी जब काफी बढ़ गई, तो स्पीकर ने जैसे-तैसे मामला संभाला। सदन कार्यवाही के दौरान एक और मसले पर भाजपा के  राज्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथयात्रा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा पर टिप्पणी कर दी।

उन्होंने कहा हुड्डा के रथ का पहिया टूट गया है और तंवर की साइकिल पंचर हो गई है। इसी बात को लेकर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने अपनी जोरदार आपत्ति दर्ज करवाई। इसी दौरान उनकी भाजपा विधायकों से खासी बहस हुई। इसी मसले में जब विधायक शकुंतला खटक कूदी तो उनकी भाजपा विधायक एवं मंत्री कृष्ण बेदी से नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच खासी तकरार हुई। इसी तरह की अमर्यादित टिप्पणियों में सदन का लगभग सवा घंटा बर्बाद हो गई। स्पीकर ने सभी विधानसभा सदस्य को हिदायत दी कि वे सदन में  मर्यादा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed