फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in high court bar association for strike against haryana tribunal

हरियाणा ट्रिब्यूनल के खिलाफ हड़ताल पर बार एसोसिएशन दोफाड़, 21 दिन से धरने पर बैठे वकील

Fri, 16 Aug 2019 09:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 16 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Clash in high court bar association for strike against haryana tribunal
फाइल फोटो
हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (हैट) के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दो फाड़ हो गई है। पिछले 21 दिनों से हड़ताल चल रही है। अब कई सदस्यों ने हड़ताल को लेकर अलग रुख अपना लिया है। बुधवार को ढाई सौ अधिक वकीलों एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर यह निर्णय कर लिया है कि वे हड़ताल खत्म कर अदालतों में पेश होंगे। हालांकि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपीएस रंधावा ने ऐसा नहीं करने की अपील भी की, लेकिन अब कुछ वकीलों ने इस हड़ताल से अपने को अलग करते हुए अदालती कामकाज में शामिल होने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से हड़ताल को लेकर वकील बंटे हुए नजर आ रहे थे। लेकिन मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक में भी कुछ वकील इस हड़ताल को वापस लेने के हक में थे। ज्यादातर वकीलों द्वारा हड़ताल को जारी रखे जाने के निर्णय के चलते उन्हें भी इस फैसले में शामिल होना पड़ा। अब 250 से अधिक वकील  हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो चुके हैं  जिनमे कई सीनियर एडवोकेट भी हैं।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार देर रात एडवोकेट अमर विवेक के नाम से भी एक ओपन लेटर जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हाई कोर्ट द्वारा ट्रिब्यूनल की नोटिफिकेशन को फिलहाल स्थगित करने और हरियाणा सरकार द्वारा मामले में कमेटी गठित करने के बाद अब इस हड़ताल को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 16 अगस्त से अपनी ओर से हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान पेश होंगे फिर चाहे इसके लिए उन्हें हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता से इस्तीफा ही क्यों न देना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के इस फैसले के चलते अब अब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दो फाड़ हो गई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को हाई कोर्ट को यह बताना है कि वह कोर्ट के गेट नंबर 1 से हटेंगे या नहीं। ऐसे में वकीलों का बार से अलग निर्णय इस मामले में बेहद अहम होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed