फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash in dalit people and jat people in mirchpur village

मिर्चपुर कांड: सुबह 40 दलित परिवारों का पलायन, रात को लौटे

Wed, 01 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद(हिसार) Updated Wed, 01 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
clash in dalit people and jat people in mirchpur village
40 दलित परिवारों का पलायन - फोटो : अमर उजाला
वाल्मीकि समुदाय और सवर्ण पक्ष के बीच हुए झगड़े के बाद मंगलवार को मिर्चपुर गांव से 40 दलित परिवार पलायन कर हिसार आ गए। प्रशासनिक अधिकारियों की दिनभर की मशक्कत के बावजूद पीड़ित लोग गांव में रहने को राजी नहीं हुए। प्रशासन की दो बार की वार्ता विफल होने के बाद देर रात हिसार स्थित जीओ मैस में पीड़ितों की राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से बातचीत करवाई गई। इस दौरान मांगें पूरी किये जाने के आश्वासन पर दलितों ने वापस गांव लौटने का निर्णय किया। इन लोगों को मिर्चपुर छोड़ने के लिए प्रशासन ने तत्काल रोडवेज की बसे मंगवाई। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समुदाय के 40 परिवारों के करीब 130 लोगों ने जाति विशेष से जान का खतरा होने की आशंका जताकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल ही गांव से पलायन कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको मनाने की काफी मशक्कत की, लेकिन वे नहीं माने और हिसार में जिला उपायुक्त कार्यालय पर डेरा डालने का निर्णय लेकर हिसार रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रशासन से मामला संभलता ने देख देर रात राज्य मंत्री मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पीड़ित परिवारों से बातचीत के लिए भेजा गया। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने उनके सामने भी अपनी मांगे दोहराईं। देर रात तक हिसार स्थित जीओ मैस में सरकार और पीड़ित पक्ष के बीच वार्ता चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद सहित अनेक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बेदी से पीड़ित परिवारों की लंबी बातचीत

clash in dalit people and jat people in mirchpur village
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव - फोटो : File Photo
वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने मंगलवार सुबह पंचायत बुलाई और इसके बाद 40 परिवारों ने अपने घरों को छोड़कर पैदल ही हिसार जाने का निर्णय लिया। करीब 130 लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव से पलायन कर गए।

उनको मनाने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने गांव के पास ही उनसे बातचीत की, लेकिन वो नहीं माने। इस पर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया तो हिसार से एसडीएम अशोक बंसल को मामले को निपटाने की जिम्मेवारी सौंपी गई। मिर्चपुर से दो किलोमीटर दूर गांव किन्नर के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों के साथ बातचीत शुरू की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परिवार को रोजगार, घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा, प्रत्येक परिवार को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व हिसार शहर के आसपास पुनर्वास की सुविधा मुहैया करवाने और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग रखी।

एसडीएम बंसल ने जिला उपायुक्त से फोन पर बातचीत की। लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ने पर बाद खेड़ी चौपटा पर फिर बातचीत की गई। इसके बाद प्रशासन ने उनके लिए रोडवेज की बस भेजी और सभी लोगों को उपायुक्त कार्यालय के सामने छोड़ने की बात कहकर जीओ मैस में लाया गया। यहां दलितों की राज्य मंत्री कृष्ण बेदी से बातचीत करवाने की बात कही तो वे इसके लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed