फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Between CM Manohar Lal and Home Minister Anil Vij for Municiple Elections

हरियाणा में निकाय चुनाव की फाइल को लेकर तेज हुई सियासत, विज बोले- पुनर्विचार करें मुख्यमंत्री

Tue, 02 Jun 2020 10:46 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 02 Jun 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Clash in Between CM Manohar Lal and Home Minister Anil Vij for Municiple Elections
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्री अनिल विज - फोटो : Social Media
निकाय चुनाव में चेयरमैनी के सीधे चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के सुर अलग-अलग हैं। मुख्यमंत्री ने जहां इस मामले को सर्वसम्मति से लिया फैसला बताया है। वहीं विज ने इस पूरे मामले को लेकर आज फिर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस विषय में कैथल में बयान दिया है पार्टी में फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।
विज्ञापन


यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। जिसके बाद विज का बयान आया है कि यह बात ठीक है कि यह फैसला सामूहिक तौर पर लिया गया था, लेकिन अगर कोई फैसला गलत लिया गया है तो उस पर पुनर्विचार करना ही प्रजातंत्र का हिस्सा है। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि सीधे चुनाव करवाना ठीक नहीं है। तभी मैंने फाइल पर लिखा है। मेरी अब भी यह राय है कि इस मामले पर एक बार फिर विचार होना चाहिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने चेयरमैनी के चुनाव सीधे करवाने संबंधी फाइल पर यह लिख दिया था कि वे सीधे चुनाव करवाने के हक में नहीं है। हालांकि प्रदेश में डायरेक्ट चुनाव से पांच जिलों में मेयर बने हुए एक साल हो चुका है। अब इस मामले में ताजा हालात यह हैं कि विधानसभा में विधेयक पास होने के बाद इंप्लीमेंटेशन के लिए यह फाइल अनिल विज के पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार में इस विभाग की मंत्री कविता जैन थीं। जबकि वर्तमान सरकार में अनिल विज महकमे के मंत्री है। विज ने फाइल पर यह टिप्पणी कर दी कि यह संविधान के मुताबिक नहीं है। लिहाजा चुनाव पुरानी पद्धति पर होने चाहिए। उन्होंने फाइल पर यह भी लिखा कि यदि यह व्यवस्था बनानी है तो शीर्ष स्तर पर बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed