फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash for Opposition Leader for Assembly in Haryana

हरियाणाः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर संशय की स्थिति, कांग्रेस की गुटबाजी में उलझी

Fri, 31 May 2019 12:12 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Clash for Opposition Leader for Assembly in Haryana
कांग्रेस सदस्य - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। विधायकों का मौजूदा संख्या बल देखें तो यह तय है कि नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी अब कांग्रेस के ही पाले में जाएगी। लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी के चलते अभी तक यह निर्णय नहीं हो पा रहा है कि इस कुर्सी पर कौन कांग्रेसी विधायक काबिज होगा।
विज्ञापन


हालांकि इस कुर्सी पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने अपना दावा ठोक रखा है। उनका कहना है कि वह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं, इसलिए वह अपना दावा नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए भी करती हैं।  मगर उनका यह दावा बिना कांग्रेस कमेटी एवं विधायकों के समर्थन प्रस्ताव के बिना अधूरा माना जा रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा के स्पीकर की तरफ से इस संबंध में दो बार उन्हें पत्र भी भेजा चुका है। जिसमें उनसे सभी विधायकों की ओर से समर्थन प्रस्ताव और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उनके नाम पर लगाई मुहर संबंध प्रस्ताव मांगा गया है। मगर अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं मिला है और न ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पर कोई फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई विवाद, विरोध नहीं चाहते स्पीकर

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए विधायक का नाम तय करने से पहले स्पीकर किसी भी प्रकार का कोई विवाद या विरोध की गुंजाइश नहीं चाहते हैं। स्पीकर चाहते हैं कि  नेता प्रतिपक्ष के चयन में पहले की तरह पूरी प्रक्रिया अपनाई जाए।

इस प्रक्रिया के तहत संबंधित सियासी दल की प्रदेश इकाई के पदाधिकारी एक बैठक कर उस विधायक के नाम पर मुहर लगाते हैं, जिसे पार्टी नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहती है, इसी बैठक में पार्टी के अन्य विधायक भी नेता प्रतिपक्ष बनने वाले विधायक को अपना समर्थन देते हैं।

बैठक के बाद ये प्रस्ताव हरियाणा विधानसभा स्पीकर को भेजा जाता है, जिसके आधार पर स्पीकर संबंधित पार्टी के विधायक को नेता प्रतिपक्ष घोषित करता है। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष की घोषणा के बाद संबंधित विधायक को कैबिनेट मंत्री जैसा दर्जा व सुविधाएं मिलती है। विधानसभा में उन्हें अलग ऑफिस, स्टाफ, सिक्योरिटी समेत सरकारी आवास और गाड़ी भी उपलब्ध करवाई जाती है।

ऐसी स्थिति में किसी भी विवाद से बचने केलिए प्रक्रिया को फॉलो करना जरूरी है। ताकि पार्टी का कोई अन्य विधायक या पार्टी अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर बाद में कोई सवाल न उठाए। अब देखना यह है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अन्य विधायक किरण चौधरी केनाम पर मुहर लगाते हैं या नहीं।

अभय से छिन गई थी कुर्सी

हरियाणा विधानसभा में वर्ष 2014 के चुनाव के तहत 19 व 1 समर्थक विधायक वाली इनेलो मुख्य विपक्ष दल था। लिहाजा इनेलो विधायक अभय चौटाला को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। लेकिन वर्ष 2019 आते-आते कई विधायक इनेलो छोड़कर चले गए। 2 इनेलो विधायकों का निधन हो गया, 3 विधायक पार्टी छोड़ गए और 4 विधायक अन्य सियासी दल जजपा के समर्थक  बन गए।

अब इनेलो विधायकों की संख्या कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल 17 से कम हो गई है। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला  ने स्पीकर को अपना सशर्त इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार करने की बजाए स्पीकर ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें पद से ही हटा दिया था। तब से पद खाली ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed