फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash broke out between Congress & BJP workers at a polling booth in Kaithal

कैथल में भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, सुदीप सुरजेवाला के साथ गए बाउंसरों को देखकर भड़की भीड़

Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
clash broke out between Congress & BJP workers at a polling booth in Kaithal
मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

पूरे दिन से संवेदनशील बने हुए आईटीआई बूथ सांय के समय रणदीप सुरजेवाला के भाई सुदीप सुरजेवाला के बूथ पर पहुंचने को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। उग्र भीड़ में शामिल लोगों ने भाड़े के बाउंसर बताकर बाहर खड़े युवकों का पीछा कर उन पर पथराव कर दिया। जब बाउंसर भाग खड़े हुए तो उनकी तीन गाडिय़ों के भी शीशे तोड़ डाले। 

विज्ञापन


भीड़ को उग्र होता देख प्रशासन ने लाठीचार्ज कर लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला, भाजपा प्रत्याशी लीला राम सहित डीसी, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देर सांय चुनाव ऑब्र्जवर ने पोलिंग एजेंटों से बात करने के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार करीब सवा पांच बजे सुदीप सुरजेवाला आईटीआई बूथ पर पहुंचे। जहां बाहर तीन गाडिय़ों के पास बाउंसर टाइप युवक खड़े थे। भाजपा समर्थकों ने सुदीप सुरजेवाला के बूथ में अंदर जाने व बार-बार बाउंसर लेकर वहां जाने का विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद लोगों ने बाहर खड़े बाउंसरों का विरोध शुरू कर दिया और पुलिस को शिकायत दी कि इन बाउंसरों को यहां से हटा दिया जाए। लेकिन भीड़ इसी बीच बाउंसरों की ओर बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसर भीड़ को अपनी ओर आता देखकर आगे भाग गए। भीड़ में लोग उनके पीछे भाग लिए। जिसमें लोगों ने भागते हुए बाउंसरों पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच बाउंसर टाइप युवक भाग निकले। उधर, वहां मौके पर खड़ी तीन गाडिय़ों के लोगों ने शीशे तोड़ डाले। इस हमले में एक व्यक्ति को चोट भी आई है। 

माहौल बिगड़ा देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला मौके पर पहुंचे और बाहर कांग्रेस के बूथ पर बैठ गए। इस दौरान वहां भीड़ ओर अधिक बढ़ गई। इसके बाद रणदीप व सुदीप सुरजेवाला वहां से चले गए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने जमकर नारेबाजी की व हूटिंग की। 

प्रशासन ने जींद रोड से आईटीआई की ओर आने वाले रास्ते पर मुख्य गेट के दोनों तरफ बैरिकेट्स लगा दिए। एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीएसपी कुलवंत सिंह, सिविल लाइन थाना व ट्रैफिक प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। 

बाद में डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। इस दौरान सुदीप को आईटीआई के अंदर ही रहना पड़ा। शाम को करीब छह बजे प्रशासन की निगरानी में सुरजेवाला को आईटीआई से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी आईटीआई के बाहर व अंदर सैंकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद थे। 

इस पूरे हंगामे के बीच करीब 7 बजे तक पोलिंग पार्टियां भी बाहर नहीं निकलीं थीं। डीसी, एसपी सहित ऑब्र्जवर ने पोलिंग एजेंटों से बात की। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने कहा कि बूथ के बाहर भीड़ बढ़ जाने के कारण लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरे जिले में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहा। 

लाठीचार्ज के बाद भी हुई प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी:-भाजपा समर्थकों ने लाठीचार्ज थमने के बाद भी जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी लीला राम मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए अपने समर्थकों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात कही।

भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने कहा कि उन्होंने एसपी को पहले ही शिकायत दी थी कि कांग्रेस पक्ष से लोग हंगामा करवा सकते हैं। लेकिन प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। जिस कारण सरेआम कांग्रेसी नेता बाउंसरों के साथ बूथ के अंदर आते-जाते रहे। पूरा प्रशासन कांग्रेस के साथ मिला हुआ है।

आईटीआई विवाद में सुरजेवाला बोले- भाजपा की गुड़ागर्दी व तोड़फोड़ का चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। बौखलाहट में भाड़े के गुड़ों द्वारा और पत्रकारों के सामने जिस प्रकार कांग्रेस के बूथ पर हमला किया गया। यह सबके सामने था। इस सारे प्रकरण में प्रशासन भी मूक दर्शन बना रहा। इस तरह से हमला करना और उनकी बौखलाहट उनकी हार को दर्शाता है। भाजपा के लोग जान लें की उनकी उल्टी गिनती जनता ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed