{"_id":"67416a211c4a37f571041faa","slug":"clash-between-two-groups-at-chandigarh-indira-colony-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: इंदिरा कॉलोनी में आधी रात दो गुटों में झड़प-फायरिंग, चापड़ से एक के सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: इंदिरा कॉलोनी में आधी रात दो गुटों में झड़प-फायरिंग, चापड़ से एक के सिर पर किया वार
Sat, 23 Nov 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:08 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 396 के रहने वाले लाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा किशन सिंह (38) दुकान पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान आरोपियों ने किशन सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इंदिरा कालोनी में झड़प
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार आधी रात दो गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते एक गुट ने दूसरे गुट के घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान किशन सिंह के सिर पर चापड़ से वार कर दिया। उसे गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। कॉलोनी में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस को मौके से गोली के दो खोल मिले हैं। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक मकान नंबर 396 के रहने वाले लाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा किशन सिंह (38) दुकान पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान कांदू उर्फ मोनू, राहुल उर्फ रैली और बुल्लड़ उर्फ नीतिश सभी निवासी इंदिरा कॉलोनी अपने साथी मोनू उर्फ मौली के साथ मिलकर किशन सिंह पर हमला कर दिया। किशन सिंह के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां घर से बाहर दौड़ी और दुकान के पास हमलावरों से बचाकर घर लाई और इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंची। इससे आरोपी गुस्से में आ गए और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत किया।
इसके कुछ देर बाद आरोपी कादू अपने साथियों के साथ दोबारा किशन सिंह के घर आ धमका और घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने चापड़ से किशन सिंह के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर सभी घबरा गए। परिजन उसे तुरंत उठाकर जीएमएसएच-16 पहुंचे, जहां सिर पर कई टांके लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले के सभी आरोपी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुरादाबाद के नजदीकी गांव राजा का सैंस के रहने वाले हैं।